CG Teacher: नशे में टुन्न शिक्षक का वीडियो वायरल, स्कूल परिसर में मोबाइल लेकर लड़खड़ाते दिखे…

CG Teacher: रायपुर। स्कूल खुलने के बाद से लगातार शराबी शिक्षकों के एक से बढ़कर एक वीडियो सामने आ रहे हैं। इसी क्रम में नशे में धुत एक शिक्षक का वीडियो सामने आया है। वीडियो में स्कूल परिसर के बाहर शिक्षक नशे में टुन्न दिख रहे। इतना ही नहीं नशे में लड़खड़ते हुए बड़ी मुश्किल के बाद स्कूल के अंदर जाते दिख रहे। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो किसी ने अपने मोबाइल पर रिकाॅर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
जानिए पूरा मामला
दरअसल, ये पूरा मामला सूरजपुर जिले के प्रतापपुर विकासखंड का है। प्राथमिक शाल में शिक्षक के पद पर पदस्थ है। स्कूल पहुंचने के दौरान शिक्षक काफी नशे में थे। इस दौरान गांव के कुछ ग्रामीण स्कूल का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे थे।
मौके पर मौजूद एक ग्रामीण ने नशे में धुत शिक्षक को देखकर उनसे पूछा कि आप नशे में कैसे पहुंचे, सवाल का गोलमोल जवाब देते हुए शिक्षक ने मोबाइल पर ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने के लिए लोकेशन तलाश करने की बात कहते हुए वहां से चलते बने।
यहां देखिए वीडियो…
सोशल मीडिया पर वायरल
वहीं, इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो किसी ने अपने मोबाइल पर रिकाॅर्ड कर लिया और इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। नशे में धुत शिक्षक का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
जाँच के बाद होगी कार्रवाई
बताया जा रहा हैं कि ग्रामीणों ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी को वीडियो के साथ इसकी लिखित शिकायत दर्ज करवाई है। ग्रामीणों की शिकायत पर बीईओ ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है। फिलहाल देखना होगा कि वीडियो सामने आने के बाद क्या कुछ कार्रवाई शराबी शिक्षक के खिलाफ शिक्षा विभाग के द्वारा की जाएगी।

