सदन में गूंजेगा, जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार का मुद्दा, सरकारी आयोजनों में धन के दुरुपयोग और बंदरबाट का मामला भी उठेगा
इमेज- इंटरनेट
CG Monsoon Session
CG Monsoon Session 2026: रायपुर। जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार, घटिया पाइप लाइन बिछाने, लोगों के घरों तक पानी ना पहुंचने को लेकर विधायक विभागीय मेत्री को अपने सवालों और पुख्ता जानकारी के आधार पर घेरेंगे। सरकारी आयोजनों में सरकारी धन के दुरुपयोग का मामला भी आज सदन में गूंजेगा। कारखानों में घट रही जानलेवा घटनाओं और सुरक्षा इंतजामों और मापदंडों का मामला भी उठेगा।
पढ़िए विधायकों ने क्या सवाल पूछे हैं
भइया लाल राजवाड़े ने उठाया भ्रष्टाचार का मुद्दा
क्या बैकुण्ठपुर जिला-कोरिया में जल ग्रहण मिशन अन्तर्गत पानी टंकी और पाइप लाइन निर्माण कार्य में गाइड लाइन का पालन न किए जाने एवं निम्न स्तर का पाइप लाइन लगाये जाने के संबंध में शिकायतें प्राप्त हुई हैं? यदि हां, तो उन पर क्या कार्यवाही की गई ? (ख) जल जीवन मिशन अन्तर्गत बैकुण्ठपुर जिला-कोरिया में कितने पानी की टंकी का निर्माण किया गया है ? (ग) कितना पूर्ण है और कितना अपूर्ण है ? (घ) पानी टंकी निर्माण में कितना भुगतान किया गया है और कितनी राशि का भुगतान लंबित है ?
केंद्र की महत्वाकांक्षी योजना के क्रियान्वयन को लेकर अजय चंद्राकर ने दागे सवाल
रायपुर नगर पालिका निगम अंतर्गत अमृत मिशन कब लागू हुआ और कब कार्य पूर्ण सम्पादित हुआ ? पूरे कार्य में कितनी लागत आयी है? इस योजना से निगम क्षेत्र में कितने प्रतिशत लोगों को पेयजल उपलब्ध हुआ ? इसी प्रकार जल जीवन मिशन की भौतिक और वित्तीय उपलब्धि, कार्यपूर्णता की समयावधि के साथ बतायें ? (ख) 15 जून, 2026 की स्थिति में उक्त दोनों योजनाओं के क्रियान्वयन होने के बाद रायपुर निगम क्षेत्र के कितने प्रतिशत लोगों को नल से शुद्ध पेयजल 24 घण्टे उपलब्ध हो रहा है? मकान एवं जनसंख्या, दोनों को अलग-अलग बतायें और यदि पूरी आबादी को पेयजल उपलब्ध नहीं हो रहा है तो उसके कारण क्या हैं ? दोषी कौन है और उनके विरूद्ध क्या कार्यवाही की गयी है ? (ग) वित्तीय वर्ष 2023-24, 2024-25, 2025-26 एवं 2026-27 (15 जून, 2026 की स्थिति) में रायपुर शहर क्षेत्र अंतर्गत पानी टैंकर से पानी सप्लाई में कितनी राशि, किस मद से व्यय हुयी है? उपरोक्त योजनाओं के क्रियान्वयन के पश्चात टैंकर से पानी सप्लाई के कारण क्या हैं ?
बिलासपुर जिले में शासकीय आयोजनों में व्यय राशि काे अटल श्रीवास्तव ने पूछे सवाल
दिसंबर, 2023 से 16.जून.2026 तक बिलासपुर जिले में शासकीय आयोजनों एवं कार्यक्रम हेतु टेंट, स्टेज, कुर्सी, सजावट, लाइट एवं सांउड की व्यवस्था हेतु कुल कितनी राशि व्यय की गयी है ? (ख) कौन-कौन सी फर्म, एजेंसी एवं दुकान को किस-किस कार्य के लिये कितना भुगतान किया गया है और कितना भुगतान किया जाना शेष है ? (ग) प्रश्न (क) एवं (ख) के उत्तर में आयोजन एवं कार्यक्रम का नाम, दिनांक, स्वीकृत राशि, भुगतान राशि एवं लंबित राशि का विवरण क्या है ?
नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने उठाए गंभीर मुद्दे
जनवरी, 2024 से मई, 2026 की अवधि में प्रदेश में घटित गंभीर प्रकृति की औद्योगिक दुर्घटनाओं का विवरण उद्योग का नाम, पता, स्थान, दुर्घटना का प्रकार तथा कारण, मृतकों की संख्या, मुआवजा राशि, अन्य राहत सहित बताएं ? (ख) उपरोक्त दुर्घटनाओं के संबंध में किसके किसके विरूद्ध, क्या-क्या कार्यवाही की गई ? नाम, पदनाम सहित विवरण देवें ? प्रश्नाधीन उद्योगों का सेफ्टी ऑडिट कब-कब, किसके किसके द्वारा किया गया था ? (ग) दुर्घटनाओं के संबंध में क्या-क्या जांच हुई? जांच के निष्कर्ष क्या रहे ?
प्रदेश में संचालित शराब दुकानों का विद्यावती सिदार ने मांगी जानकारी
प्रदेश में 31 दिसम्बर, 2023 की स्थिति में कुल कितनी देशी, विदेशी मदिरा दुकानें संचालित थीं ? जून, 2026 की स्थिति में कुल कितनी देशी,विदेशी मदिरा दुकानें संचालित हैं? जिलेवार जानकारी देवें? (ख) क्या मंत्री परिषद की बैठक दिनांक 24 जनवरी, 2024 में प्रदेश में कोई भी मदिरा दुकान नहीं खोलने का निर्णय लिया गया था? यदि हां, तो विभाग द्वारा उक्त निर्णय के पालन के संबंध में क्या कार्यवाही की गई? (ग) प्रदेश में कितनी शराब दुकानें, स्कूलों एवं राजमार्गो के 50 से 100 मीटर की परिधि में संचालित हैं ? जिलेवार बताएं ?
रायगढ़ जिले के मोहन जूट मिल में शासकीय भूमि में षड्यंत्रपूर्वक अन्य प्रयोजन के निर्माण का पुरंंदर मिश्रा ने उठाया मुद्दा
क्या रायगढ़ शहर के मध्य स्थापित मोहन जूट मिल के प्रबंधन द्वारा बोर्ड ऑफ डायरेक्टर को परिवर्तित कर नया बोर्ड ऑफ डायरेक्टर बनाया गया है तथा नए बोर्ड ऑफ डारेक्टर द्वारा जूट मिल को विक्रय कर जूट मिल की 40 एकड़ से अधिक भूमि एवं संपत्ति को विक्रय कर कॉलोनी, व्यावसायिक प्रयोजन का निर्माण किया जा रहा है ? (ख) क्या यह सत्य है कि मोहन जूट मिल के श्रमिकों की बकाया संबंधी कार्यवाही लंबित है एवं राज्य कर्मचारी बीमा निगम, रायपुर द्वारा मोहन जूट मिल को श्रमिकों के पक्ष में 10 करोड़ रूपये स्वास्थ्य सेवा के अंश का जमा न करने पर तहसीलदार, रायगढ़ एवं थाना को 27 जनवरी, 2026 को नोटिस जारी कर मोहन जूट मिल की परिसंपत्तियों को आधिपत्य में लेकर कुर्की करने को कहा गया है ? (ग) क्या यह भी सत्य है कि मोहन जूट मिल के परिसर में शासकीय भूमि एवं 7 एकड़ का शासकीय तालाब था ? यदि हां, तो उक्त प्रदेश की प्राथमिक शालाओं में शिक्षकों के रिक्त पद काे लेकर राघवेंद्र कुमार सिंह ने पूछे सवाल
छत्तीसगढ़ में वर्तमान में कुल कितनी शासकीय प्राथमिक शालाएं संचालित हैं ? उक्त शासकीय प्राथमिक शालाओं में शिक्षकों के कुल कितने पद स्वीकृत हैं? स्वीकृत पदों के विरूद्ध वर्तमान में कुल कितने शिक्षक कार्यरत हैं तथा कितने पद रिक्त हैं ? (ख) राज्य में संचालित शासकीय प्राथमिक शालाओं में शिक्षक उपलब्धता के आधार पर विद्यालयों की संख्या कितनी-कितनी है ? शिक्षकविहीन, एकल शिक्षकीय, दो शिक्षकीय, तीन शिक्षकीय, चार शिक्षकीय, पांच शिक्षकीय एवं पांच से अधिक शिक्षकीय विद्यालयों की संख्यात्मक जानकारी पृथक-पृथक देवें ? (ग) क्या राज्य शासन द्वारा शिक्षकों की पदस्थापना हेतु कोई कार्ययोजना तैयार की गई है ? यदि हां, तो उसका विवरण देवें? (घ) विभाग द्वारा वर्ष 2025-26 में किए गए युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया के तहत प्रदेश की कितनी शासकीय प्राथमिक शालाओं का सामायोजन/युक्तियुक्तकरण किया गया ? क्या समायोजित की गई शालाओं का यू डाईस नं. वर्तमान में यथावत प्रचलित/प्रभावशील है? यदि हां, तो बंद नहीं होने के क्या कारण हैं? क्या युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया अथवा यू डाईस के संबंध में शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा किसी प्रकार के दिशानिर्देश जारी किए गए हैं? यदि हां, तो उसका विवरण प्रदान करें ?
पेक्स हाथकरघा संघ के गोदाम से हुई चोरी तथा उस पर कार्यवाही
द्वारिकाधीश यादव ने ये सवाल दागे
क्या जनवरी, 2024 से मई, 2026 तक की अवधि में छत्तीसगढ़ राज्य हाथकरघा विकास एवं विपणन सहकारी संघ के गोदाम से लाखों रुपए मूल्य की सामग्रियों की चोरी की घटना हुई थी? यदि हां, तो उसका विवरण, सामग्री का नाम, मात्रा, मूल्य, घटना की तारीख बताएं ? एफ. आई. आर. कब की गई ? (ख) उक्त घटना के लिए कौन कर्मचारी उत्तरदायी है? उसके विरुद्ध क्या कार्यवाही की गई? चोरी गई सामग्री बरामद हुई या उसकी क्षति की राशि की वसूली की गई? क्या बीमा कराया गया था ? (ग) उक्त संस्था के स्टाक के भौतिक सत्यापन में कितनी-कितनी कमियां पाई गई? मात्रा तथा राशि एवं उत्तरदायी कर्मचारी कौन-कौन हैं ?
मुंगेली विधानसभा क्षेत्र में संचालित शासकीय शालाओं हेतु स्वीकृत राशि
पुन्नूलाल मोहले ने पूछे ये सवाल
मार्च, 2023 से स्कूल जतन योजना के प्रारंभ होने से 20.जून 2026 तक विधानसभा क्षेत्र मुंगेली में कितने स्कूल के लिए कितने कार्य हेतु कितनी राशि की स्वीकृति / आबंटन प्रदान किया गया? वर्षवार जानकारी देवें ? कितने कार्य निर्धारित समयावधि में पूर्ण/अपूर्ण तथा अप्रारंभ हैं ? (ख) विधानसभा क्षेत्र मुंगेली में 20.जून 2026 तक कुल कितने शासकीय उच्चतर माध्यमिक/माध्यमिक/ पूर्व माध्यमिक/ प्राथमिक विद्यालय संचालित हैं ? कितने विद्यालय स्वयं के भवन में संचालित हैं? कितने विद्यालय क्षतिग्रस्त हैं तथा कितने विद्यालय जीर्णशीर्ण अवस्था में हैं ? प्रश्नांकित अवधि में विधानसभा क्षेत्र मुंगेली में कितने नये शासकीय उच्चतर माध्यमिक/माध्यमिक/ पूर्व माध्यमिक/ प्राथमिक विद्यालय भवन की स्वीकृति प्रदान की गई ? ग्रामवार, शालावार बतावें? (ग) विधानसभा क्षेत्र मुंगेली में चारों स्तर के विद्यालयों में विभिन्न संवर्गों के कुल कितने पद स्वीकृत हैं? कितने कार्यरत एवं कितने पद रिक्त हैं? कितने विद्यालय एकल शिक्षकीय हैं? विभिन्न संवर्गों की पूर्ति कब तक की जावेगी ? समयावधि बतावें ?

