CG: गैंगरेप और ब्लैकमेलिंग का पर्दाफाशः सरपंच और बीडीसी के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत, फिर तीन लाख की मांग, पुलिस ने ऐसे किया खुलासा…

CG: गैंगरेप और ब्लैकमेलिंग का पर्दाफाशः सरपंच और बीडीसी के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत, फिर तीन लाख की मांग, पुलिस ने ऐसे किया खुलासा…

CG: बलौदाबाजार-भाटापारा। ब्लैकमेलिंग और झूठे केस में फंसाकर अवैध उगाही करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश पुलिस ने किया है। आरोपियों ने सरपंच और बीडीसी के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की झूठी शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसके एवज में ब्लैकमेल करके मोटी रकम वसूलना चाहते थे। आरोपी अपने प्लानिंग में कामयाब होते इससे पहले ही पुलिस ने सभी को धर-दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों में एक महिला भी शामिल है।

जानकारी के मुताबिक 24 जून को एक महिला ने थाना कसडोल में लिखित शिकायत दर्ज करवाई थीं। आवेदन में आरोप लगाया गया था कि थाना कसडोल क्षेत्र के ग्राम सरपंच व बीडीसी ने नौकरी लगाने के नाम पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए थाना कसडोल पुलिस द्वारा तत्काल मामले की जांच शुरू की गई।

​जांच में सनसनीखेज खुलासा

जांच के दौरान जब पीड़िता से कड़ाई से पूछताछ की गई तो टूट गई और इस पूरे मामले का चौकाने वाला खुलासा हुआ। पीड़िता ने स्वीकार किया कि उसके साथ ऐसी कोई घटना नहीं हुई थी। ​वास्तव में, उसकी सहेली पूनम, भागवत थवाईत व अन्य ने मिलकर एक षड्यंत्र रचा था। इन लोगों ने सरपंच व बीडीसी को झूठे केस में फंसाकर जेल भेजने का डर दिखाया और 3 लाख की मांग की थी। 

जांच में यह स्पष्ट हुआ कि आरोपियों द्वारा निर्दोष व्यक्तियों को गंभीर अपराध में फंसाने का डर दिखाकर वसूली की जाती थी। थाना कसडोल में आरोपियों के विरुद्ध धारा 308(2), 308(6),217,248(ख), 61(2)(a),45 BNS के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर गिरोह के सभी 5 आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आज सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया।

​गिरफ्तार आरोपियों का नाम

1. ​भागवत थवाईत पिता संतोष थवाईत, उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम कटगी, थाना कसडोल।

2. ​दीपक थवाईत पिता आनंदराम थवाईत, उम्र 18 वर्ष, निवासी ग्राम कटगी, थाना कसडोल।

3. ​शिवा चेलक पिता राजू चेलक, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम कटगी, थाना कसडोल।

4. ​विजय शंकर उम्र 40 वर्ष, निवासी वार्ड क्र. 12 लवन, थाना लवन।

5. ​पूनम पिता विनोद, उम्र 18 वर्ष, निवासी ग्राम सुकली, चौकी गिरोधपुरी, थाना गिधौरी।

​जब्त सामग्री 

1. ​घटना में प्रयुक्त वाहन महिंद्रा थार (रजिस्ट्रेशन नंबर: CG 04 PV 9211)

2. ​घटना में प्रयुक्त कुल 03 अदद मोबाइल फोन

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *