CG: स्कूल से लौटी छात्रा का घर से अपहरण, फिर रायपुर के फैक्ट्री में दो युवकों ने किया दुष्कर्म…

CG: स्कूल से लौटी छात्रा का घर से अपहरण, फिर रायपुर के फैक्ट्री में दो युवकों ने किया दुष्कर्म…

CG: रायगढ़। शादी का झांसा देकर छात्रा के साथ दुष्कर्म करने वाले दो युवकों को पुलिस ने रायपुर से गिरफ्तार किया है। दोनों ने शादी का झांसा देकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया था। 15 वर्षीय पीड़िता की शिकायत पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। दोनों आरोपी सिलतरा की एक फैक्ट्री में मजदूरी का काम करते थे।

स्कूल से लौटने के बाद लापता हुई थी नाबालिग

जानकारी के मुताबिक 17 दिसंबर 2025 को थाना पूंजीपथरा में एक स्थानीय व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री 15 दिसंबर को स्कूल से लौटने के बाद घर नहीं पहुंची। परिजनों ने बताया कि उसके बेटे ने बताया कि घनश्याम उर्फ सोनू बैरागी नामक युवक घर आकर बालिका को मोटरसाइकिल में बैठाकर अपने साथ ले गया था। काफी तलाश के बाद भी बालिका का पता नहीं चलने पर थाना पूंजीपथरा में आरोपी के विरुद्ध धारा 137(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

रायपुर से दो गिरफ्तार

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना पूंजीपथरा पुलिस लगातार बालिका एवं आरोपी की तलाश में जुटी रही। पुलिस टीम द्वारा तीन बार रायपुर जाकर विभिन्न स्थानों पर पतासाजी की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। एसएसपी शशि मोहन सिंह द्वारा नाबालिगों के प्रकरणों में कोताही नहीं बरतने के निर्देश पर थाना पूंजीपथरा द्वारा गुम बालिका और संदेही का लोकेशन व मुखबीर लगाकर पतासाजी किया गया। पुलिस को गुम बालिका के रायपुर में होने की जानकारी मिली, जिसके बाद विशेष टीम रायपुर रवाना की गई।

उरला व सिलतरा क्षेत्र के कई दुकानों, फैक्ट्रियों और मजदूर बस्तियों में बालिका का फोटो दिखाकर सघन पूछताछ की गई। इसी दौरान एक किराना दुकानदार से महत्वपूर्ण सूचना मिली कि संबंधित बालिका पास के क्षेत्र में सामान लेने आती है। इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने 24 जून को सरोरा (उरला), रायपुर स्थित अशोक पाइप प्लांट क्षेत्र से बालिका को युवक सिसेन एक्का के कब्जे से सकुशल बरामद कर रायगढ़ लाया।

महिला अधिकारी द्वारा बालिका का कथन दर्ज किए जाने के बाद प्रकरण में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई। बालिका बताई कि घनश्याम उर्फ सोनु बैरागी निवासी घरघोड़ा का हमारे घर आना जाना करता था। बातचीत करने से उसके माता पिता, घनश्याम के उपर गलत संदेह कर उसे डांट फटकार लगाते थे।

इस बात को घनश्याम को बताई थी। 15 दिसम्बर 2025 को घनश्याम किराये मकान में आकर दीदी के घर छोड़ दूंगा कहकर अपनी मोटर सायकल में घरघोड़ा ले गया। अपनी मोटर सायकल को एक दुकान में छोड़कर रायपुर सिलतरा एक फैक्ट्री में ले जहां वह काम करता था और मजदूर क्वाटर में रखा था। जहां जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया और पत्नी की तरह लगभग 2 माह तक रखा था।

बीच बीच घनश्याम मारपीट कर विवाद करता था। एक दिन घनश्याम उसी रूम में छोड़कर भाग गया। इसी बीच सिलतरा फैक्ट्री में ही मजदूरी काम करने वाला सिसेन एक्का से परिचय हुआ सिसेन एक्का सिलतरा से सरोरा प्लास्टिक फैक्ट्री लेकर गया। उसने भी शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक शोषण किया। जाँच के बाद धारा 87, 65(1) BNS 4, 6 Pocso Act दर्ज किया गया। आरोपी घनश्याम से बाइक जब्त कर आरोपी घनश्याम उर्फ सोनू बैरागी और सिसेन एक्का को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है ।

गिरफ्तार आरोपी

(1) घनश्याम दास बैरागी उर्फ सोनी पिता डमरूधर बैरागी उम्र 23 साल निवासी नूनदरहा थाना घरघोड़ा

(२) सिसेन एक्का पिता श्रीराम एक्का उम्र 25 वर्ष सिगाना थाना लखनपुर जिला सरगुजा 

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *