Raipur News: दोस्त की पत्नी से चाकू की नोक पर दुष्कर्म, फिर बनाया अश्लील वीडियो, पति ने विरोध किया तो मारने के लिए दौड़ा…

Raipur News: रायपुर। राजधानी रायपुर में दोस्त की पत्नी से चाकू की नोक पर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी और पीड़िता का पति एक ही मकान में किराए पर रहते थे। पीड़िता का पति जब काम पर गया था, इस दौरान उसके अकेलापन का फायदा उठाकर आरोपी ने चाकू की नोक पर दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो भी बना लिया। घटना के बाद जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार हो गया था।
जानिए पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, दुष्कर्म का आरोपी भास्कर जना व पीड़िता का पति दोनों ओडिशा के रहने वाले है और अभनपुर के ग्राम कोलर के एक मकान में अपनी-अपनी पत्नियों के साथ किराए में रहते थे। आरोपी व पीड़िता का पति दोनों कोलर स्थित आकृति बिस्किट फैक्ट्री में काम करते थे। आरोपी दोस्त की पत्नी पर बुरी नजर रखता था।
घटना वाले दिन 18 जून को आरोपी अपनी पत्नी और पड़ोसी दोस्त बिस्किट फैक्ट्री में नियमित की तरह काम करने गया। दोपहर में मौक़ा देख कर फैक्ट्री से निकलकर आरोपी अपने घर आ गया। घर में पीड़िता अकेली थी, इसकी जानकारी आरोपी को पहले से थी। आरोपी अपने दोस्त के घर आकर उसकी पत्नी को मैं तुमसे प्यार करता हूँ कहकर कमरे का दरवाज़ा बंद कर चाकू दिखाकर डराया-धमकाया। इसके बाद आरोपी ने करीब 2 घंटे तक उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं घटना का आरोपी ने फोटो और वीडियो भी बना लिया।
भास्कर जना ने प्रार्थिया को धमकी दी कि अगर उसने घटना की जानकारी अपने पति को दी तो वो उसे और उसके पति को जान से मार देगा। पीड़िता किसी तरह बाहर निकली और फोनकर घटना की जानकारी अपने पति दी।
पीड़िता का और आरोपी की पत्नी व मकान मालकिन तीनो बिस्किट फैक्ट्री से सीधे घर पहुंचे और भास्कर जना को डांटने लगे। इस बात से भास्कर जना आक्रोशित हो गया और चाकू लेकर पीडिता के पति व मकान मालकिन को मारने दौड़ा। मकान मालकिन ने पास पड़े डंडे से आरोपी के सिर पर वार किया और उसे आसपास वालों की मदद से पकड़कर इसकी सूचना अभनपुर पुलिस को दी ।
इस सूचना पर थाना अभनपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर उपचार कराया। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर आरोपी भास्कर जना के विरूद्ध थाना अभनपुर में अपराध क्रमांक 199/26 धारा 64, 351(2), 333 बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध किया गया। थाना प्रभारी अभनपुर के नेतृत्व में थाना अभनपुर पुलिस की टीम द्वारा घटना के संबंध में पूछताछ कर आरोपी भास्कर जना को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

