Raipur News: दुष्कर्म का सौदा, 500 रूपए लेने वाला 'चवन्नी गिरफ्तार'… पीड़िता का दादा, कांग्रेस नेता समेत अबतक 8 आरोपी गिरफ्तार…

Raipur News: रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सिलयारी चौकी क्षेत्र में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म और सौदेबाजी मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम भूषण यादव उर्फ चवन्नी है। घटना को दबाने के एवज में आरोपी चवन्नी को 500 रूपए मिले थे। बताया जा रहा है कि आरोपी चवन्नी यादव पूर्व में गिरफ्तार आरोपी उस्मान सैफी का करीबी है। आरोपी उस्मान से पूछताछ के बाद आरोपी चवन्नी को पकड़ा गया। वहीं, इस पूरे मामले में आरोपियों की संख्या अब आठ हो चुकी है।
मालूम हो कि नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया था। दोनों आरोपियों की गिरफ्तार के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। वीडियो में पीड़िता का दादा आरोपी पक्ष से सेटलमेंट के नाम पर 1.30 हजार ले रहा था। वीडियो के सामने आते ही रायपुर ग्रामीण पुलिस ने घटना को गंभीरता से लिया और दादा समेत तीन आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार किया था। अब कांग्रेस नेता और खुद को पत्रकार कहने वाले मोहम्मद उस्मान सैफी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
आरोपियों का नाम
1. सूरज सिंह ठाकुर पिता किरन सिंह ठाकुर उम्र 35 वर्ष ग्राम खोना चौकी सिलयारी
2. मोहम्मद उस्मान सैफी पिता रहमान सैफी उम्र 36 वर्ष पता ग्राम सिलयारी
जानिए पूरा मामला
दरअसल, चौकी सिलयारी में 18 अप्रैल को गुमशुदा बालिका के पिता के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि उसकी नाबालिग बेटी 17 अप्रैल से गुम हो गयी है। इस पर थाना धरसीवा में 137(2) बीएनएस का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया। जाँच के दौरान गुमशुदा बालिका को 18 अप्रैल को खोजा गया।
पीड़िता का महिला पुलिस के द्वारा बयान दर्ज करवाया गया। साथ ही बाल कल्याण समिति व न्यायालय के समक्ष पेश कर 183 बीएनएसएस का कलमबंद बयान दर्ज कराया गया। बालिका के द्वारा किसी भी प्रकार अपराध होने से इंकार किया गया व प्रकरण ख़ारिज के लिये वरिष्ठ कार्यालय भेजा गया।
इसी बीच इसी मामले में नाबालिग के दादा का एक वीडियों वायरल हुआ, जिसमें अपराध को छुपाने के लिए पैसे लेते हुए दिखाया गया था। इस आधार पर पुलिस एसपी ग्रामीण के द्वारा खारजी प्रस्ताव को अस्वीकार करते हुए फिर से जाँच के आदेश दिए गए। जाँच के दौरान नाबालिग का बयान दर्ज करवाया गया, जिसमें खुद के साथ सामूहिक दुष्कर्म की बात कही।
पीड़िता के बयान के बाद 2 आरोपी को तत्काल हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। आरोपियों ने घटना को अंजाम देने की बात कबूल की। पुलिस द्वारा वायरल वीडियों की पुष्टि कर तीन अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया।
वहीँ, नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म केस की जाँच में लापरवाही बरतने पर सिलयारी चौकी प्रभारी जितेंद्र दुबे को रायपुर ग्रामीण एसपी श्वेता श्रीवास्तव सिंन्हा ने निलंबित कर दिया था।

