Dantewada News: दंतेवाड़ा में जवानों को बड़ी सफलता, प्रेशर आईईडी समेत बड़ी मात्रा में नक्सलियों का विस्फोटक डंप बरामद…

Dantewada News: दंतेवाड़ा में जवानों को बड़ी सफलता, प्रेशर आईईडी समेत बड़ी मात्रा में नक्सलियों का विस्फोटक डंप बरामद…

Dantewada News: दंतेवाड़ा। जिला दंतेवाड़ा में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत लगातार सर्चिंग व नक्सल विरोधी अभियान चलाये जा रहे हैं। इसी क्रम में 6 जून को खुफिया सूचना के आधार पर ग्राम तोडमा थाना बारसूर के घने जंगल में सीआरपीएफ 195 वाहिनी व दंतेवाड़ा पुलिस के नेतृत्व में संयुक्त सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

अभियान के दौरान सुरक्षा बलों द्वारा क्षेत्र में गहन सर्चिंग करते नक्सली द्वारा छिपाकर रखे गए विस्फोटक सामग्री की तलाश की जा रही थी। सर्चिंग के दौरान लगभग 8ः40 बजे ग्राम तोड़मा के जंगल क्षेत्र में सुरक्षा बलों को संदिग्ध वस्तु दिखाई दी। जवानों ने तत्काल बीडीएस टीम को मौके पर बुलाया। जांच करने पर 2 प्रेशर कुकर आईईडी पाया गया।  1 पाइप बम्ब (10 किलो) किलो ग्राम था जिसे बीडीएस टीम द्वारा मौके पर ही निष्क्रिय कर नष्ट किया गया। सुरक्षा बलों की सतर्कताए सूझबूझ व कार्रवाई के कारण संभावित बड़ी जनहानि टल गई। अभियान के दौरान आसपास के क्षेत्र में अतिरिक्त सर्चिंग भी की गई।

बड़ा जखीरा बरामद 

बीजीएल, .303 रायफल, एयर रायफल, 303 मेग्जिन, चार्जर क्लीप, इंसास मेग्जिन, बीजीएल कारतूस खाली केस, 12 बोर एएमएन, 303 ब्लैंक कारतूस, पटाखे, वायरलेस सेट (04 नग बैटरी के साथ), गन पाउडर, कोर्डेक्स वायर, इलेक्ट्रिक बेल,शाॅक वेव डेटोनेटर, इलेक्ट्रिक डेटोनेटर (128 नग), गैर विद्युत विस्फोटक (48 नग), 51 एमएम बम (01 नग $ 02 खाली खोल), दूरबीन, नक्सली वर्दी, गोला बारूद की थैलियां (04 नग),काॅम्बेट बेल्ट, मल्टीमीटर, कैमरा फ्लैश, इलेक्ट्रिक कन्ट्रोल युनिट (09 नग), बैटरी पेंसिल 12 वोल्ट (35 नग), इलेक्ट्रिक स्वीच (07 नग), टेलीफोन का तार 20 मीटर सहित अन्य दैनिक उपयोग सामग्री शामिल हैं। साथ ही, नक्सली साहित्य भी बरामद हुआ।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *