‘इश्क की सजा मौत!’ हेडमास्टर पति ने बेटे संग रचा खूनी खेल, पत्नी के बॉयफ्रेंड का चार्जिंग केबल से गला घोंटकर हत्या..
बिलासपुर। 31 मई 2026| पत्नी के एक युवक के साथ अफेयर से नाराज हेड मास्टर पति ने अपने बेटे के साथ मिलकर पत्नी के ब्वॉय फ्रेंड का मोबाइल चार्जिंग केबल से गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्याकांड को अंजाम देने वाले शिक्षक पिता व पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है।
छत्तीसगढ़ बिलासपुर में पिता ने नाबालिग बेटे के साथ मिलकर पत्नी के बॉयफ्रेंड की चार्जिंग केबल से गला घोंटकर हत्या कर दी। 2 साल से पत्नी का मृतक युवक के साथ अफेयर चल रहा था। इसे लेकर पति और पत्नी में आए दिन विवाद होते रहता था। शनिवार को विवाद के बाद महिला के बुलावे पर बॉयफ्रेंड उसके घर पहुंचा, जहां पिता और बेटे ने हत्याकांड को अंजाम दिया।
बता दें, महिला थाने पहुंचकर विवाद की सूचना दी। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला के प्रेमी युवक का शव फर्श पर पड़ा हुआ था और पिता-बेटे मौके से फरार हो गए थे। जांच में सामने आया, महिला का पति कवर्धा में हेडमास्टर है और हाल ही में परिवार बिलासपुर शिफ्ट हुआ था। मामला सकरी थाना क्षेत्र का है।
पढ़िए क्या है पूरा मामला
शिवकुमार कामले (49) सहसपुर लोहारा, सिंगारपुर (कवर्धा) मिडिल स्कूल में हेडमास्टर के पद पर पदस्थ है। पत्नी रीना कामले का मुंगेली निवासी दावेंद्र बघेल (27) से अफयर चल रहा था। यह बात शिवकुमार को पता था।
तकरीबन सात दिन पहले ही कामले अपनी पत्नी, दो बेटियों और बेटे के साथ सैदा स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के मकान नंबर 106 में शिफ्ट हुए था। पत्नी का युवक के सााथ अफयर को लेकर दोनों के बीच आए दिन विवाद होते रहता था।
शनिवार सुबह 9 बजे शिव कामले अपने बेटे के साथ ड्राइंग रूम में बैठा था। इसी दौरान उसका पत्नी से फिर विवाद शुरू हो गया। शिवकुमार ने अपनी पत्नी को दावेंद्र बघेल को घर बुलाने के लिए कहा। पति के कहने पर रीना ने दावेंद्र को फोन किया। जब दावेंद्र घर पहुंचा तो उनके बीच तीखी बहस शुरू हो गई। दोपहर के समय महिला को किसी अनहोनी की आशंका होने लगी।
वह सकरी थाने पहुंची और घर में चल रही घटना की जानकारी पुलिस को दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी उमेश साहू अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो दावेंद्र की लाश फर्श पर पड़ी मिली, जबकि पिता और बेटा वहां से भाग खड़े हुए थे।
महिला ने प्रेमी के रिश्तेदारों को बुलाया
दावेंद्र के जीजा और चाचा को रीना ने फोन कर मामले की जानकारी दी। इसके बाद उनकी मौजूदगी में एफएसएल टीम ने जांच की और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिम्स भेजा गया। राम्हेपुर, गोंड़खाम्ही निवासी जितेंद्र कुमार बघेल (32) ने सकरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका छोटा भाई दावेंद्र सुबह 9 बजे घर से अपनी बाइक (सीजी 28 यू 9811) से बिना बताए निकला था।
दोपहर करीब 3 बजे उसके मौसी के लड़के मंजीत रात्रे ने मोबाइल पर सूचना दी कि ग्राम सैदा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की रहने वाली रीना कामले नाम की महिला ने बताया कि दावेंद्र दोपहर में उनके घर आया था। उस समय उनके पति शिवकुमार कामले और उनका बेटा मिलकर दावेंद्र को ऊपर के कमरे में बंद कर मारपीट कर रहे हैं। रीना ने यह भी बताया कि पिता और बेटे ने नीचे के दरवाजे पर ताला लगा दिया है और वे उसे जान से मार डालेंगे।
घर में ताला, दावेंद्र मृत मिला
जितेंद्र बघेल की रिपोर्ट के अनुसार जब वह अपने चाचा तारन और भाई धर्मेंद्र बघेल के साथ सैदा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित शिवकुमार कामले के घर पहुंचा तो पाया कि नीचे के दरवाजे पर ताला लगा था। पीछे की खिड़की से ऊपर के कमरे में जाकर देखा तो दावेंद्र कमरे में बेड के पास जमीन पर मृत पड़ा था। पुलिस ने आरोपी पिता और नाबालिग बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शिवकुमार ने पूछताछ में बताया, पत्नी रीना का करीब दो साल पहले छोटी बहन के वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान दावेंद्र से संपर्क हुआ था और तभी से दोनों का अफेयर चल रहा था।
प्लास्टिक की रस्सी और मोबाइल चार्जिंग केबल से घोंटा गला
आरोपी के अनुसार एक महीने पहले उसे अफेयर की जानकारी हुई थी, जिसके बाद उसने अपनी पत्नी को दावेंद्र से संपर्क रखने से मना किया और उसका सिम तोड़कर फेंक दिया। शनिवार को दावेंद्र दोपहर करीब 12 बजे रीना कामले को सिम देने के लिए सैदा आया, जिसे शिवकुमार कामले ने देख लिया। इसके बाद शिवकुमार कामले ने दावेंद्र को घर बुलवाया। समझाइश देने के दौरान दावेंद्र नहीं माना और विवाद बढ़ गया। हाथापाई के दौरान शिवकुमार कामले और उसके बेटे ने मिलकर प्लास्टिक की सुतली और मोबाइल केबल तार से दावेंद्र का गला घोंटकर हत्या कर दी।
थाना प्रभारी उमेश साहू ने बताया, शिक्षक की पत्नी का मतक युवक के अफेयर चल रहा था, समझाइश के बाद भी युवक के नहीं मानने पर पिता-बेटे ने वारदात को अंजाम दिया। दोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से से पिता को न्यायिक रिमांड पर जले भेज दिया है, नाबालिग बेटे को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है।

