ब्रेकिंग: बैक-टू-बैक निलंबन: CM विष्णुदेव ने सुशासन तिहार में एक और अधिकारी को किया सस्पेंड

ब्रेकिंग: बैक-टू-बैक निलंबन: CM विष्णुदेव ने सुशासन तिहार में एक और अधिकारी को किया सस्पेंड

रायपुर 21 मई 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज कोरिया में सुशासन तिहार के दौरान अलग फॉर्म में नजर आ रहे हैं। सीएम ने सहकारी बैंक के लेखापाल को सस्पेंड करने के निर्देश दिए । कोरिया में सहकारी बैंक में पदस्थ लेखापाल कल्लू प्रसाद मिश्रा द्वारा खाद के गबन प्रकरण में कारवाई करने में लापरवाही सामने आने पर तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। सीएम साय के बैक टू बैक एक्शन से लग रहा है कि उनकी छवि भले ही सौम्य है लेकिन लापरवाही पर ज़ीरो टॉलरेंस है।

इसके पहले सीएम ने आज कोरिया जिले में सुशासन त्यौहार के दौरान शिकायत मिलने पर सहायक आयुक्त सहकारी संस्थाएं को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड करने के निर्देश दिए थे। सहायक आयुक्त आयुष प्रताप सिंह की कार्य में लापरवाही से संबंधित कई शिकायतें प्राप्त हुई थी , जिस पर जीरो टॉलरेंस दिखाते हुए मुख्यमंत्री ने उक्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए.

सुशासन तिहार के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों की समीक्षा करते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि पात्र हितग्राहियों के आवास निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराए जाएं ताकि लोगों को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *