150 एकड़ पर अवैध प्लॉटिंग: PHOTO और वीडियो में देखिए, सबसे बड़े अवैध कब्जे पर कलेक्टर की सबसे बड़ी बुलडोजर कार्रवाई

150 एकड़ पर अवैध प्लॉटिंग: PHOTO और वीडियो में देखिए, सबसे बड़े अवैध कब्जे पर कलेक्टर की सबसे बड़ी बुलडोजर कार्रवाई

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

राजनांदगांव।20 मई 2026| छत्तीसगढ़ राजनादगांव जिले के कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देश पर प्रशासनिक अमले ने भूमाफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मनगटा वन चेतना केंद्र के पास 150 एकड़ शासकीय भूखंड पर अवैध प्लाटिंग करने के बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया था। जिसे आज एक्सीवेटर के जरिए ध्वस्त कर दिया गया है। सुबह भारी पुलिस बल की मौजूदगी में राजस्व अमले ने निर्माण कार्यों को ढहाना शुरू किया।

कलेक्टर की कार्रवाई से मचा हड़कंप

कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देश पर भूमाफियाओं के खिलाफ शुरू की गई कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। राजस्व अधिकारियों ने बताया, भूमाफियाओं ने शासकीय भूखंड के अलावा नदी व नालों की जमीन प कब्जा कर अवैध प्लाटिंग कर लिया था। सरकारी जमीन पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया था। भूमाफियाओं ने सरकारी जमीन पर कब्जा करने के साथ ही प्लाटिंग कर लिया था। बाउंड्रीवॉल और रास्ते भी बना लिए थे। आज की कार्रवाई में राजस्व अमले ने रास्ते के अलावा बाउंड्रीवाॅल को तोड़ने का काम किया। जानकारी के अनुसार सरकारी जमीन पर कब्जा करने फिर प्लाटिंगे करने और बाउंड्रीवॉल खड़ा करने के पीछे भिलाई के भूमाफियाओं का कारनामा सामने आया है। कलेक्टर की कड़ाई से भूमाफियाओं में हड़कंप मच गया है।

शासकयी भूखंडों से कब्जा हटाने जारी रहेगा अभियान

जिला प्रशासन ने साफ कर दिया है, सरकारी जमीनों के अलावा नदी व नालों के आसपास की जमीनों पर किए गए कब्जों को हटाने की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

 

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *