फूड पॉइजनिंग : CG के जांजगीर जिले में फूड पॉइजनिंग से एक युवक की मौत, तीन अस्पताल में भर्ती

फूड पॉइजनिंग : CG के जांजगीर जिले में फूड पॉइजनिंग से एक युवक की मौत, तीन अस्पताल में भर्ती

इमेज सोर्स- NPG News

जांजगीर।11 मई 2026| छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले के ग्राम धुरकोट में एक परिवार के दो युवक व दो बच्चे फूड पॉइजनिंग के शिकार हो गए। इसमें से एक युवक की मौत हो गई है। तीन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, तीनों का इलाज चल रहा है।

बताया जा रहा है कि शाम के वक्त चारों ने तरबूज खाया था, रात में सभी चिकन खाया। रात में ही चारों की तबियत बिगड़ने लगी। उल्टी दस्त के बाद सभी को अस्पताल में कराया गया था। इलाज के चार 15 वर्षीय अखिलेश धीवर की मौत हो गई है।

हितेश धीवर12वर्ष, पिंटू धीवर 18 वर्ष और श्री धीवर 04 वर्ष का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल देखा जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग का अमला गांव पहुंच गया है। गांव में स्वास्थ्य शिविर के जरिए लोगों का इलाज किया जा रहा है।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *