Raipur News: रायपुर में नाईजीरियन ड्रग्स नेटवर्क का खुलासा, 8000 किलोमीटर दूर से बीपी मशीन में छुपाकर कोरियर से मंगवाते थे ड्रग्स, नाईजीरियन समेत 2 गिरफ्तार…

Raipur News: रायपुर। रायपुर पुलिए को बड़ी सफलता मिली है। दिल्ली में नाईजीरियन ड्रग्स नेटवर्क पर कमिश्नरेट पुलिए ने दबिश देकर एक नाईजीरियन समेत दो आरोपियों को दबोचा गया। आरोपियों के कब्जे से 9.70 लाख नगदी भी जब्त की गई। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया है कि ड्रग्स का नेटवर्क नाईजीरिया से संचालन हो रहा था।
जानिए पूरा मामला
दरअसल, थाना देवेन्द्र नगर के अपराध क्रमांक 33/26 धारा 22बी नारकोटिक एक्ट के प्रकरण में एण्टी क्राईम, एन्टी नारकोटिक्स टॉस्क फोर्स थाना देवेन्द्र नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने 19 मार्च को नारायणा हॉस्पिटल सेक्टर 5 के पास आरोपी कृष्ण गोपाल अग्रवाल को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से कुल 4.55 ग्राम कोकीन कीमती लगभग 2,27,500 रूपये व घटना में प्रयुक्त 1 नग चारपहिया वाहन ग्रैण्ड विटारा क्र CG/04/एन एक्स/3300 तथा 01 नग आईफोन जब्त किया गया। प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के दौरान सामने आया कि आरोपी को मादक पदार्थ की आपूर्ति अंतर्राष्ट्रीय गिरोह के माध्यम से की जा रही थी, जिसका सरगना एक विदेशी नाईजीरियन नागरिक व उसका सहयोगी है। दोनों दिल्ली में सक्रिय रहकर विभिन्न राज्यों सहित छग में ड्रग्स सप्लाई कर रहे थे।
दिल्ली से नाईजीरियन गिरफ्तार
जानकारी के आधार पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश में टीम के सदस्यों को दिल्ली रवाना किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा दिल्ली पहुंचकर आरोपियों को तिलक नगर क्षेत्र से पकड़ा गया। आरोपी सन्नी शर्मा एवं विदेशी नाईजीरियन नागरिक तोचकू अफामे उर्फ प्रिन्स चार्ल्स को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा गिरफ्तार आरोपी को बीपी मशीन के डिब्बा में कोरियर के माध्यम से मादक पदार्थ कोकीन सप्लाय करना स्वीकार करने के साथ ही देश के अलग-अलग राज्यों में भी अलग-अलग प्रकार से मादक पदार्थ कोकिन सप्लाय करना बताया गया। आरोपी ने नाईजीरिया में बैठे चिची नामक युवक द्वारा ड्रग्स सिंडिकेट संचालित करना बताया। आरोपी सन्नी शर्मा ने अपने बैंक खाता को आरोपी नाईजीरिन नागरिक को कमीशन पर उपयोग करने हेतु दिया था।
आरोपी सन्नी शर्मा व विदेशी नाईजीरियन नागरिक तोचकू अफामे उर्फ प्रिन्स चार्ल्स को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से प्रकरण से संबंधित नगदी रकम 9,70,000 रूपये, 5 नग आईफोन-मोबाइल फोन तथा 3 नग चेकबुक जुमला कीमती 11,00,000 रूपये जब्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
01. सन्नी शर्मा पिता महेन्द्र कुमार शर्मा उम्र 26 वर्ष निवासी डब्ल्यू जेड 21 संतगढ़ शाहपुरा गली नं-15 थाना तिलक नगर नई दिल्ली।
02. तोचकू अफामे उर्फ प्रिन्स चार्ल्स (TOCHUKWU AFAME) उम्र 38 वर्ष निवासी लेगोस मारोको नाईजीरिया। हाल पता बुराडी बाबा कालोनी दिल्ली।

