Satta King Babu Khemani: सट्टा ऐप किंगपिन बाबू खेमानी का भाई गिरफ्तार, ग्रामीणों के अकाउंट नंबर को पैनल में करता था उपयोग, पुलिस ने खोले और भी कई राज…

Satta King Babu Khemani: रायपुर। क्रिकेट सट्टा सिंडिकेट का मास्टरमाइंड बाबू खेमानी को पुलिस ने बीते दिनों मुंबई से अरेस्ट किया था। अब इसी मामले में पुलिए ने कार्रवाई करते हुए बाबू खेमानी के मददगार भाई संदीप असरानी समेत दो को गिरफ्तार किया है। संदीप असरानी बाबू खेमानी का फुफेरा भाई है। क्राइम डीसीपी स्मृतिक राजनाला व मध्य जोन डीसीपी उमेश प्रसाद गुप्ता ने आज इस पूरे मामले का खुलासा कर मिडिया को जानकारी दी।
दरअसल, थाना गंज के अपराध क्रमांक 110/26 धारा छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7, 112(2) बीएनएस के प्रकरण में 13 अप्रैल को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट व थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मुंबई से मुख्य आरोपी गुलशन उर्फ बाबू खेमानी सहित 27 आरोपियों को अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया गया था।
आरोपियों के कब्जे से 13 लैपटॉप, 105 मोबाइल, 82 नग एटीएम, 23 सिम, 3 चेकबुक, 1 नग पासबुक, 4 नग राउटर, 1 नग केल्क्यूलेटर, सट्टा के हिसाब-किताब की कापी 4 नग, 1 एक्सटेंशन बॉक्स और 2 नग चारपहिया वाहन जब्त किया गया था।
जाँच में पाया गया कि आरोपी बाबू खेमानी द्वारा क्रिकेट सट्टा से प्राप्त पैसों को उपयोग करने के लिए अपने साथी संदीप इसरानी व मनसून रजा के माध्यम से उनके बैंक खातो में पैसों को लेकर वापस अपने बैंक खाते में लेता था। इसके एवज में बाबू खेमानी दोनों को कमीशन देता था।
दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2 मोबाइल जब्त कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार आरोपी
1. संदीप इसरानी उर्फ गोलू पिता विजय कुमार इसरानी 40 साल निवासी हाऊसिंग बोर्ड कालोनी मकान नंबर 29 एम आई जी मचेवा थाना महासमुंद जिला महासमुंद।
2. मनसून रजा पिता नकी आलम 23 साल निवासी वार्ड नंबर 13 रजा मस्जिद के पास स्टेशन पारा थाना महासमुंद जिला महासमुंद।

