CG 5000 Teacher Recruitment: शिक्षक भर्ती पर बड़ा फैसला, सरकार ने दी 292 और पदों की मंजूरी, इस तरह अब पूरे 5000 पदों पर होगी नियुक्ति

CG 5000 Teacher Recruitment: शिक्षक भर्ती पर बड़ा फैसला, सरकार ने दी 292 और पदों की मंजूरी, इस तरह अब पूरे 5000 पदों पर होगी नियुक्ति

CG Teacher Recruitment

CG 5000 Teacher Recruitment: रायपुर। स्कूल शिक्षा विभाग ने आज 5000 शिक्षकों की भर्ती का नया आदेश जारी कर दिया। जाहिर है, पहले सरकार ने पांच हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान किया था। सरकार ने इसका आदेश भी जारी किया था। मगर तकनीकी वजहों से इसमें से 292 पदों की कटौती हो गई थी। इससे संदेश ये जा रहा था कि स्कूल शिक्षा विभाग ने घोषित पदों में से 292 पदों की कटौती कर दी। विभाग ने 292 पदों की भर्ती की मंजूरी जारी करते हुए नया आदेश जारी कर दिया है।

शिक्षकों की भर्ती का इंतेजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। शिक्षा विभाग ने 5000 शिक्षकीय पदों पर भर्ती की अनुमति दे दी है। मालूम हो कि छत्तीसगढ़ सरकार ने 28 अक्टूबर 2025 को कुल 4708 शिक्षकीय पदों पर भर्ती की अनुमति दी थी। अब बचे हुये 292 सहायक शिक्षकों के पदों के सृजन की सहमति के साथ भर्ती की अनुमति शिक्षा विभाग ने प्रदान की है।

जारी आदेश में लिखा हैं…

”विभागीय आदेश क्रमांक ESTB-101/258/2025/20-तीन, दिनांक 28.10.2025 द्वारा कुल 4708 शिक्षकीय पदों पर भर्ती की अनुमति प्रदान की गई है। उपरोक्त पदों के अतिरिक्त राज्य शासन एतद् द्वारा विभागीय प्रस्ताव अनुसार 292 सहायक शिक्षकों के पदों के सृजन की सहमति के साथ भर्ती की अनुमति प्रदान की जाती है।

2/उक्त अनुमति वित्त विभाग के नस्ती क्रमांक File No.: FINACC-38029/752/2025-0/0 OSD (FINANCE), दिनांक 03.02.2026 द्वारा दी गई सहमति के आधार पर प्रदान की जाती है।”

 

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *