CG Mantralay News: मंत्रालय में कल से बायोमेट्रिक अटेंडेंस, जीएडी ने छुट्टी के दिन जारी किया लेटर, इन वर्ग के अधिकारियों को आते-जाते लगानी होगी हाजिरी

CG Mantralay News: मंत्रालय में कल से बायोमेट्रिक अटेंडेंस, जीएडी ने छुट्टी के दिन जारी किया लेटर, इन वर्ग के अधिकारियों को आते-जाते लगानी होगी हाजिरी

CG Mantralay News:  रायपुर। मंत्रालय में आखिरकार कल से बायोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम प्रारंभ हो जाएगा। हालांकि, अधिकारी तबका इसकेे लिए तैयार नहीं था मगर मुख्य सचिव ने आदेश देकर इसे लागू कराया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस साल एक जनवरी को मंत्रालय के अधिकारियों और एचओडी की बैठक लेकर अफसरों की टाईमिंग का मुद्दा उठाया था। उन्होंने इसके लिए बायोमेट्रिक सिस्टम प्रारंभ करने कहा था। मगर ऐसा हो नहीं पाया।

विकास शील जब मुख्य सचिव बने तब बायोमेट्रिक अटेंडेंस की सुगबुगाहट शुरू हुई। कलेक्टर कांफ्रेंस में उन्होंने सभी से साफ तौर कह दिया था कि महीने भर के भीतर बायोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम प्रारंभ कर दिया जाए। इसके बाद तैयारी तेज हो गई। उन्होंने एक दिसंबर का डेडलाइन दिया था।

मंत्रालय में कल से बहुप्रतीक्षित सिस्टम चालू हो जाएगा। सामान्य प्रशासन विभाग ने आज रविवार अवकाश के दिन भी इसके लिए आदेश निकालकर सभी को आगाह किया। जीएडी सिकरेट्री अविनाश चंपावत ने समस्त भारसाधक सचिवों से कहा है कि एक दिसंबर से बायोमेट्रिक अटेंडेंस प्रारंभ हो जाएगा। इसके लिए महानदी के गेट पर बायोमेट्रिक डिवाइस लगा दिया गया है। या फिर मोबाइल ऐप्प के माध्यम से हाजिरी लगाई जा सकती है। मंत्रालय में आने और जाने दोनों टाईम पर हाजिरी लगानी होगी। ऐसा न करने पर अधिकारियों को अनुपस्थित माना जाएगा। जीएडी सिकरेट्री के लेटर के अनुसार मंत्रालय के अवर सचिव और उससे उपर के समस्त अधिकारियों को बायोमेट्रिक डिवाइस से हाजिरी लगानी होगी। अवर सचिव के उपर माने चीफ सिकरेट्री से लेकर सचिव तक।

बड़े अफसरों को होगी दिक्कत

मंत्रालय में अभी तक टाईमिंग को लेकर कोई कल्चर डेवलप नहीं हो पाया था। 11 बजे कोई मीटिंग न रहे तो 90 परसेंट से अधिक अधिकारी दोपहर 12 बजे तक आॅफिस पहुंचते थे। वापसी का भी कोई टाईम नहीं था। तीन बजे के बाद गिने-चुने अधिकारी मंत्रालय में पाए जाते थे। मगर अब कुछ दिनों से स्थिति बदली है। अब 70 परसेंट अफसर 10 बजे मंत्रालय पहुंच जा रहे। बायोमेट्रिक अटेंडेंस प्रारंभ होने से अब सभी को टाईम पर मंत्रालय आना पड़ेगा। हालांकि, दिल्ली डेपुटेशन से लौटे अधिकारियों को उतनी दिक्कत नहीं होगी। कारण कि वहां सुबह नौ बजे आॅफिस पहुंचना होता है और सिकरेट्री तक आते ही सबसे पहले बायोमेट्रिक से अटेंडेंस लगाते हैं।

देखें आदेश 




 


admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *