CG Train Accident: बिलासपुर ट्रेन हादसा: 11 मृतकों में 10 की हुई पहचान, एक शव की नहीं हो पा रही शिनाख्ती

CG Train Accident: बिलासपुर ट्रेन हादसा: 11 मृतकों में 10 की हुई पहचान, एक शव की नहीं हो पा रही शिनाख्ती

CG Train Accident: बिलासपुर। बिलासपुर में मालगाड़ी (CG Bilaspur Train Hadsa) और मेमू लोकल ट्रेन के टकराने से 11 मौतों की पुष्टि रेलवे ने की है। मृतकों में लोको पायलट समेत यात्री हैं। इसके अलावा 20 यात्री घायल भी हुए है। घायलों के नाम भी रेलवे ने जारी किया है। घायलों का शहर के अलग-अलग अस्पतालों में इलाज जारी है। वहीं राज्य सरकार ने भी मृतकों के लिए पांच लाख और घायलों के लिए 50 हजार मुआवजे की घोषणा की है।

कल शाम 4 बजे कोरबा से बिलासपुर (CG Bilaspur Train Hadsa) आ रही मेमू लोकल ट्रेन मिडिल लाइन पर खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई। दुर्घटना की वजह ऑटो सिग्नल फेल होना माना जा रहा है। कोरबा से आने वाली मेमू लोकल गतौरा और बिलासपुर के बीच हेमा नगर ब्रिज के पहले मालगाड़ी से (CG Bilaspur Train Hadsa) टकरा गई। पीछे से आकर मेमू ने मालगाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर (CG Bilaspur Train Hadsa) इतना भयानक था कि मेमू के इंजन और डब्बे मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गए और डब्बे चकनाचूर हो गए। हादसे के बाद रेलवे के अलावा बिलासपुर जिला और पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी रेस्क्यू के लिए मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक तौर पर 6 मौतों की जानकारी रेलवे ने दी थी। पर अब 11 मौतों की पुष्टि रेलवे ने की है। इसके अलावा 20 घायल हुए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार मालगाड़ी के ट्रेन मैनेजर ने कूद कर अपनी जान बचा ली पर मेमू के लोको पायलट विद्या सागर की मौत हो गई। 3:30 घंटे की मशक्कत के बाद डब्बे को गैस कटर से काटकर उनके शव को बाहर निकाला गया है। असिस्टेंट लोको पायलट को गंभीर स्थिति में अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है।

ट्रेन हादसे में 11 की मौत , 10 की हुई पहचान

रेलवे हादसे में मृतक जिनके शव सिम्स में है

  • अर्जुन यादव पिता स्वर्गीय लक्ष्मण यादव उम्र 35 वर्ष पता देवरी खुर्द (मर्च्यूरी सिम्स)
  • (7047634483,9755213838 के. भास्कर राव)
  • मानमती यादव 60- 65 लगभग(अर्जुन यादव की सास) ((मर्च्यूरी सिम्स)
  • मृतक लव शुक्ला पिता रमाकांत शुक्ला उम्र 43 वर्ष पता बुधवारी बाजार सक्ती (7879441258)मर्चुरी सिम्स
  • एक शव अज्ञात सिम्स में

रेलवे अस्पताल में इनकी हुई मौत

1.शीला यादव

2.प्रिया चंद्रा

3.विद्या सागर

4.प्रमिला वस्त्रकार

5 अंकित अग्रवाल

जिला अस्पताल में इनकी हुई मौत

1.रंजीत प्रभाकर ग्राम कोसा थाना मुलमुला जांजगीर

2.अज्ञात महिला

ये हैं घायल यात्राी, आधा दर्जन की हालत गंभीर

1. मथुरा भास्कर, स्त्री, आयु 55 वर्ष

2. चौरा भास्कर, पुरुष, आयु 50 वर्ष

3. शत्रुघ्न, पुरुष, आयु 50 वर्ष

4. गीता देबनाथ, स्त्री, आयु 30 वर्ष

5. मेहनिश खान, स्त्री, आयु 19 वर्ष

6. संजू विश्वकर्मा, पुरुष, आयु 35 वर्ष

7. सोनी यादव, स्त्री, आयु 25 वर्ष

8. संतोष हंसराज, पुरुष, आयु 60 वर्ष

9. रश्मि राज, स्त्री, आयु 34

10. ऋषि यादव, आयु 2 वर्ष

11. तुलाराम अग्रवाल, पुरुष, आयु 60 वर्ष

12. अराधना निषाद, स्त्री, आयु 16 वर्ष

13. मोहन शर्मा, पुरुष, आयु 29 वर्ष

14. अंजूला सिंह, स्त्री, आयु 49 वर्ष

15. शांता देवी गौतम, स्त्री, आयु 64 वर्ष

16. प्रीतम कुमार, पुरुष, आयु 18 वर्ष

17. शैलेश चंद्र, पुरुष, आयु 49 वर्ष

18. अशोक कुमार दीक्षित, पुरुष, आयु 54 वर्ष

19. नीरज देवांगन, पुरुष, आयु 53 वर्ष

20. राजेंद्र मारुति बिसारे, पुरुष, आयु 60 वर्ष

आपातकालीन संपर्क

बिलासपुर – 7777857335, 7869953330

चांपा – 8085956528

रायगढ़ – 9752485600

पेंड्रा रोड – 8294730162

कोरबा – 7869953330

उसलापुर – 7777857338

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *