Red or White sandalwood: चेहरे के लिए लाल या सफेद दोनों में से कौन सा चंदन है बेस्ट, जानें दोनों की खासियत

Red or White sandalwood: चेहरे के लिए लाल या सफेद दोनों में से कौन सा चंदन है बेस्ट, जानें दोनों की खासियत

Share

रायपुर, एनपीजी न्यूज। सौंदर्य उत्पादों में शुरू से ही चंदन का नाम अग्रणी रहा है। ये कई सारी त्वचा की समस्याओं को तो दूर करता ही है, आपकी स्किन को भी कांतिमय, चमकदार और मुलायम बना देता है। आइए आज हम आपको बताते हैं कि फेस के लिए लाल और सफेद दोनों में से कौन सा चंदन पाउडर बेस्ट है।

आयुर्वेद में चंदन का काफी महत्व 

आयुर्वेद में चंदन का काफी महत्व है। इसका इस्तेमाल कई तरह की स्वास्थ्य और स्किन रिलेटेड प्रॉब्लम्स का इलाज करने के लिए किया जाता है। लाल और सफेद चंदन दोनों काफी ठंडे होते हैं। हालांकि इन दोनों के गुण में काफी अंतर होता है, इसलिए ये चेहरे पर अलग-अलग तरीके से वर्क करते हैं।

सफेद चंदन की खासियत

लाल और सफेद में से सफेद चंदन चेहरे के लिए बेस्ट होता है, क्योंकि ये त्वचा संबंधी समस्याओं को ठीक करने के काम आता है। मुहांसों, रेडनेस, सनबर्न, एग्जिमा और दाग-धब्बों पर सफेद चंदन ज्‍यादा असरदार साबित होता है। सफेद चंदन का साइंट‍िफ‍िक टर्म संतालुम एल्बम एल है। आयुर्वेद में सफेद चंदन की तासीर ठंडी बताई गई है। शरीर की गर्मी को बाहर निकालने के अलावा सफेद चंदन में एंटीसेप्टिक गुण भी होते हैं।

स्किन केयर प्रोडक्ट्स में सफेद चंदन का खूब इस्तेमाल होता है। आयुर्वेद में सफेद चंदन का इस्‍तेमाल कई तरह की चर्म रोग से जुड़ी दवाईयां बनाने में क‍िया जाता है।

लाल चंदन की खासियत

लाल चंदन का वैज्ञानिक नाम टेरोकार्पस सैंटालिनस ( Pterocarpus santalinus ) है। भारत में लाल चंदन आंध्रप्रदेश राज्य में बहुतायत में मिलते हैं। लाल चंदन को डायबिटीज और डायरिया रोगियों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। जब किसी व्यक्ति को डायरिया होता है, तो आयुर्वेद में लाल चंदन का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है। वहीं लाल चंदन के औषधीय गुणों की वजह से इसका इस्‍तेमाल आंखों से संबंधित रोगों के इलाज के लिए किया जाता है। 

लाल और सफेद दोनों ही चंदन के कोई साइड इफेक्ट्स नहीं होते, लेकिन आजकल मार्केट में धड़ल्ले से नकली चंदन बिक रहे हैं। इसलिए इसका इस्तेमाल डॉक्टर की सलाह पर ही करना चाहिए। किसी विश्वसनीय दुकान से ही इसे खरीदना चाहिए, वरना आप ठगी के शिकार हो सकते हैं और फायदा की जगह नुकसान झेलना पड़ सकता है।

कीमत में लाल चंदन ज्यादा महंगा

सफेद चंदन की तुलना में लाल चंदन ज्‍यादा कीमती होता है। लाल चंदन की लकड़ी की भारतीय बाजार में 18 से 25 हजार रुपए प्रति किलो तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में 38 से 45 हजार रुपए प्रति किलो बिकती है।

वहीं सफेद चंदन की लकड़ी का मार्केट रेट 8 से 10 हजार रुपये किलो है। विदेशों में एक किलो सफेद चंदन की कीमत 25 हजार रुपये है।

Share

The post Red or White sandalwood: चेहरे के लिए लाल या सफेद दोनों में से कौन सा चंदन है बेस्ट, जानें दोनों की खासियत appeared first on bhadas2media.

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *