नगला नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

नगला नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

नगला नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल।

पंतनगर नगर पालिका प्रशासन द्वारा काराये जा रहे कार्य पर अखिल भारतीय सफाई मजदूर काग्रेंस के कार्यकर्ताओं ने नराजगी व्यक्त की है उन्होंने पालिका प्रशासन पर मनमानी करने का आरोप लगाया है
बताते चलें कि बीते साल किच्छा के तत्कालीन विधायक राजेश शुक्ला के प्रयासों से धामी सरकार ने पंतनगर नगला को नगरपालिका बनाकर क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात दी जिसके बाद से क्षेत्र के विकास कार्यो के लिए नगला नगरपालिका परिषद में अधिशासी अधिकारी कि नियुक्त भी कर दी गई जिनकी देखरेख में क्षेत्र में सफाई सहित कार्मचारियों कि भर्ती व अन्य कार्य किये जा रहे है वही नगरपालिका में शामिल क्षेत्रों की सफाई व्यवस्था के लिए आउटसोर्स पर पर्यावरण मित्रों व अन्य पदों पर भर्ती भी कि गई है जिसपर अखिल भारतीय सफाई मजदूर काग्रेंस के कार्यकर्ताओं ने नाराजगी व्यक्त करते नगरपालिका प्रशासन पर मनमानी करने का आरोप लगाया है।
इधर अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस ने कार्यकर्ताओं ने पन्तनगर बौद्धिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राजेश सिंह के नेतृत्व में एक बैठक की जिसमें बौद्धिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राजेश सिंह ने कहा कि नगरपालिका क्षेत्र में लगे आउटसोर्स पर पर्यावरण मित्रों व अन्य पदों में कि गई भर्ती का वे स्वागत करते है उन्होंने नगला नगर पालिका परिषद प्रशासन से मांग की है कि नगर पालिका में क्षेत्र की सफाई व्यवस्था में प्रदेश सरकार ने कितने पर्यावरण मित्रों व अन्य पदों पर कर्मचारी रखने की स्वीकृति दी है और संबंधित ठेकेदार ने साइट पर कितने श्रमिक रखे हैं, इसकी जानकारी संगठन सहित क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों के संज्ञान में लाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा नगर पालिका परिषद का कोई स्थाई व अस्थाई कार्यालय भी स्थापित नहीं किया गया है जिससे जनप्रतिनिधियों व समस्त क्षेत्रवासियों को अधिकारियों मिलने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि टेंडर शर्तों के विपरीत श्रमिक रखे जाने पर शासन द्वारा देय राशि का गलत तरीके से भुगतान रोका जा सकता है। इस संबंध में शीघ्र ही संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश सचिवालय में अपर सचिव शहरी विकास विभाग से मिलेगा। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही इस और ध्यान नही दिया गया तो हम सभी उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *