Kartik Maas 2024: आज से कार्तिक मास की शुरुआत, जानें शुभ योग और दीपदान का महत्व

Kartik Maas 2024: आज से कार्तिक मास की शुरुआत, जानें शुभ योग और दीपदान का महत्व

Share

रायपुर, एनपीजी न्यूज। आज यानि 18 अक्टूबर से भगवान श्री विष्णु के प्रिय महीने यानि कार्तिक मास की शुरुआत हो गई है। आज हम आपको इस महीने में दीपदान के महत्व के बारे में बताएंगे। साथ ही ये भी बताएंगे कि इस बार इस महीने में कौन-कौन से शुभ योग बन रहे हैं।

कार्तिक महीने में पड़ेंगे कई बड़े त्योहार

इस बार कार्तिक मास 18 अक्टूबर से शुरू हो रहा है और ये खत्म 15 नवंबर को होगा। इस महीने में कई त्योहार जैसे करवा चौथ, धनतेरस, रूप चौदस, दिवाली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज, चित्रगुप्त पूजा, महापर्व छठ, देव दीपावली मनाई जाएगी। इस बार कार्तिक मास 29 दिनों का है। देव उत्थान एकादशी पर चातुर्मास के समापन के साथ ही 4 मास की योग निद्रा से भगवान विष्णु जागेंगे और इसी दिन से मांगलिक कार्यों की शुरुआत होगी।

इस साल 2024 में कार्तिक मास में बनने वाले शुभ योग इस प्रकार हैं-

  • 18 अक्टूबर- सर्वार्थसिद्धि योग- सुबह 6.29 से दोपहर 1.27 बजे तक।
  • 21 अक्टूबर- अमृतसिद्धि योग- 6.50 बजे से रात 2.29 बजे तक।
  • 22 अक्टूबर- रवियोग- दिन-रात।
  • 30 अक्टूबर- सर्वार्थसिद्धि योग- सुबह 6.35 से रात 8.50 बजे।
  • 4 नवंबर- रवियोग- सुबह 8 बजकर 6 मिनट से।
  • 12 नवंबर- सर्वार्थसिद्धि योग- सुबह 7 बजकर 52 मिनट से पूरा दिन।

कार्तिक के महीने में नदियों में स्नान की परंपरा

कार्तिक मास में भगवान विष्णु की पूजा करने से पुण्य फलों की प्राप्ति होती है। श्रद्धालुओं की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। मान्यता है कि इस महीने में गंगा समेत अन्य पवित्र नदियों में स्नान करने के साथ दान करने से कई गुणा अधिक पुण्य फलों की प्राप्ति होती है।

दीपदान का महत्व

इसके अलावा कार्तिक मास में मां तुलसी की पूजा करने का भी विधान है। इस महीने में मंदिर, नदी और तालाब में दीप दान करना चाहिए। दरअसल मान्यता है कि दीप जलाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। साथ ही कार्तिक मास में दीप दान करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और उनकी कृपा हमें प्राप्त होती है। कार्तिक के महीने में सूर्य अपनी नीच राशि तुला में रहते हैं, जिससे नेगेटिव ऊर्जा बढ़ जाती है। ऐसे में दीपक जलाने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।

कार्तिक मास में इस बार इन तारीखों को पड़ेंगे ये त्योहार, आप भी नोट कर लें

  • 20 अक्टूबर 2024- करवा चौथ
  • 21 अक्टूबर 2024- रोहिणी व्रत
  • 24 अक्टूबर 2024- गुरु पुष्य
  • 28 अक्टूबर 2024- रमा एकादशी
  • 29 अक्टूबर 2024- धनतेरस
  • 30 अक्टूबर 2024- नरक चतुर्दशी/रूप चतुर्दशी/रूप चौदस
  • 31 अक्टूबर 2024- दीपावली, महालक्ष्मी पूजा
  • 1 नवंबर 2024- गोवर्धन पूजन
  • 2 नवंबर 2024- भैया दूज
  • 6 नवंबर 2024- सौभाग्य पंचमी, छठ पूजा का सांध्य अर्घ्य
  • 7 नवंबर 2024- छठ पूजा में सुबह का अर्घ्य और पारण
  • 9 नवंबर 2024- गोपाष्टमी
  • 12 नवंबर 2024- देवउठनी एकादशी
  • 14 नवंबर 2024- बैकुंठ चतुर्दशी
  • 15 नवंबर 2024- कार्तिक पूर्णिमा, देव दीपावली

कार्तिक महीने में कई ग्रह अपना राशि परिवर्तन करने वाले हैं। जिसमें 20 अक्टूबर को मंगल कर्क में दोपहर के 12 बजकर 19 मिनट से प्रवेश करेगा। 21 अक्टूबर को बुध रात के 7 बजकर 41 मिनट पर पश्चिम से उदय होगा। 31 अक्टूबर को बुध रात 10.39 से वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा। 6 नवंबर को शुक्र धनु राशि में तड़के 3 बजकर 32 मिनट पर प्रवेश करेगा। वहीं 15 नवंबर से शनि रात के 7 बजकर 52 मिनट से मार्गी हो जाएंगे। वक्री शनि की वजह से कई राशि के जातकों को जो पीड़ा थी, उससे उन्हें राहत मिलेगी।

Share

The post Kartik Maas 2024: आज से कार्तिक मास की शुरुआत, जानें शुभ योग और दीपदान का महत्व appeared first on bhadas2media.

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *