रालोद का विवादित पोस्टर योगी महंत 2022 के बाद चिलम फुकेगे

जिले में RLD नेता ने लगवाये विवादित बैनर-पोस्टर, मुख्यमंत्री को बताया चरसी-चिलमची
यूपी के अलीगढ़ जिले में रालोद के युवा प्रदेश महासचिव के द्वारा बीजेपी के खिलाफ विवादित पोस्टर वार शुरू किया गया है। बीजेपी के खिलाफ शुरू किए गए वादित पोस्टर वार में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को चिलमजीवी बताया गया है।
इसके साथ ही विवादित पोस्टर में लिखा गया है कि 2022 में अखिलेश और जयंत प्रदेश की कमान संभालेंगे।तो वही “”2022 के बाद योगी महंत चिलम फूंकेंगे””। जबकि रालोद प्रदेश महासचिव का आरोप है कि सत्ता में बैठे लोगों का काम सत्ता संभालना नहीं है। सत्ता में बैठे लोग अपने घर पर बैठकर बीड़ी तंबाकू पिए ओर लाइफ इंजॉय करें।सत्ता में बैठे लोग नशे में हो कर सरकार चला रहे हैं। जो सिर्फ और सिर्फ ठोकने की बात करते हैं।
आपको बता दें उत्तर प्रदेश में 2022 विधानसभा चुनावों को लेकर जहां बिगुल फूंक चुका है तो वही अलीगढ़ में रालोद ने बीजेपी को लेकर पोस्टर वार शुरू कर दिया है। जहां अलीगढ़ जिले की तहसील इगलास विधानसभा में देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के 119 वी जयंती उनकी कर्मभूमि इगलास की धरती पर मनाई जा रही है तो वहीं चौधरी चरण सिंह की जयंती मनाने के लिए अखिलेश और जयंत 23 दिसंबर को इस जयंती के मौके पर समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल के कार्यकर्ताओं के बीच जनता को संबोधित करते हुए महारैली में शिरकत करने के लिए पहुंचेंगे।
अखिलेश और जयंत की महारैली को बड़ा रूप देने के लिए कार्यकर्ता जी जान के साथ जुड़े हुए हैं तो वहीं अलीगढ़ में रालोद के कार्यकर्ताओं ने बीजेपी के खिलाफ विवादित पोस्टर दीवारों पर लगाते हुए यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ पोस्टर वार शुरू कर दिया गया है। रालोद कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ शुरू किए गए विवादित पोस्टर वार के बाद अलीगढ़ जिले में राजनीति को एक नया आयाम दे दिया है।
पोस्टर की टिप्पणी पर अडिग बने रहते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर उनके द्वारा विवादित टिप्पणी की गई हैं।2022 में अब अखिलेश और जयंत ही यूपी को संभालेंगे। जो लोग अभी सत्ता में विराजमान है और आए दिन विवादित बयान बाजी करते हैं, ठोक देंगे और यह कर देंगे, वह कर देंगे। ऐसा लगता है वह नशे में इस तरह के बयान देते हैं।वह आराम से घर पर बैठे और बीड़ी सिगरेट तंबाकू चिलम पियें, ज़िंदगी का इंजॉय करें। प्रदेश को प्रगति करनी है, डेवलपमेंट होना है, विकास होना है, शिक्षा की बात होनी है। क्योंकि प्रदेश को विदेश से पढ़ कर आए दो नेता अखिलेश और जयंत संभालेंगे। प्रदेश में चरसी लोगों के रहने जैसी कोई चीज नहीं है। वह लोग जाएं और आराम से नशा-वसा करें।
aastha news