कांग्रेस का पहला बड़ा मंच सजा

कांग्रेस का पहला बड़ा मंच सजा

करीब डेढ़ बजे जैसे ही राहुल गांधी के चॉपर ने परेड ग्राउंड में लैंड किया, राहुल गांधी के साथ भारत माता की जय के नारे से माहौल गुंजायमान हो गया। राहुल ने मंच पर आते ही सबसे पहले जनरल बिपिन रावत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

उत्तराखंड में 2022 के चुनावी महाभारत के लिए देहरादून के परेड मैदान में कांग्रेस का पहला बड़ा मंच सजा। पार्टी के बड़े नेता राहुल गांधी ने इस मंच से सधे हुए अंदाज में अपनी बात रखी। उन्होंने उत्तराखंड के वीर शहीदों की कुर्बानी से खुद को जोड़ते हुए एक रिश्ता जरूर कायम करने की कोशिश की, लेकिन स्थानीय मुद्दों, राज्य सरकार, भाजपा नेताओं और बागियों पर वार करने से गुरेज किया।

मौका विजय दिवस की 50वीं वर्षगांठ का था तो मंच भी बावर्दी पूर्व सैनिकों की उपस्थिति से शोभायमान था। करीब डेढ़ बजे जैसे ही राहुल गांधी के चॉपर ने परेड ग्राउंड में लैंड किया, राहुल गांधी के साथ भारत माता की जय के नारे से माहौल गुंजायमान हो गया। राहुल ने मंच पर आते ही सबसे पहले जनरल बिपिन रावत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस नेताओं से मेल-मुलाकात के बाद पूर्व सैनिकों के साथ जाकर बैठ गए।

aastha news

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *