VIDEO: मंत्री ने थानेदार से कहा- व्यापारियों ने बांधकर बैठा दिया है, छुड़ाने पुलिस भेजिए”, 50 लाख की हेराफेरी में कार्रवाई न होने पर मंत्री ने टीआई को लगाई फटकार, वीडियो वायरल

VIDEO: मंत्री ने थानेदार से कहा- व्यापारियों ने बांधकर बैठा दिया है, छुड़ाने पुलिस भेजिए”, 50 लाख की हेराफेरी में कार्रवाई न होने पर मंत्री ने टीआई को लगाई फटकार, वीडियो वायरल

सरगुजा। अंबिकापुर में 50 लाख रुपए से अधिक की माल हेराफेरी के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से उपजा व्यापारियों का गुस्सा सोमवार को अग्रसेन भवन में उस वक्त खुलकर सामने आ गया, जब उन्होंने मंत्री राजेश अग्रवाल के सामने पुलिस कार्यप्रणाली पर तीखे सवाल खड़े किए। नाराज व्यापारियों की शिकायतों के बीच मंत्री राजेश अग्रवाल ने मौके से ही कोतवाली थाना प्रभारी अखिलेश सिंह को फोन लगा दिया। मंत्री और थाना प्रभारी के बीच हुई इस बातचीत का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मंत्री और थानेदार के बीच की अहम बातचीत
मंत्री राजेश अग्रवाल: व्यापारियों ने मुझे बंधक बना लिया है, बांधकर बैठा दिया है। अपराधियों को नहीं पकड़ पा रहे हैं तो मुझे छुड़ाने के लिए पुलिस भेजिए। दो-तीन दिन में कार्रवाई करके मुझे जानकारी दें।

थाना प्रभारी अखिलेश सिंह: कार्रवाई के लिए 2 दिन का समय दीजिए (दो दिन की मोहलत मांगी)।

व्यापारियों का गुस्सा और संगीन आरोप
जानकारी के मुताबिक, अग्रसेन भवन पहुंचे मंत्री राजेश अग्रवाल से व्यापारियों ने कहा कि शिकायत और कहने के बावजूद पुलिस अब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। कुछ व्यापारियों ने टीआई को ‘खर्चा-पानी’ के लिए पैसे देने का आरोप भी लगाया और कहा कि इसके बाद भी गिरफ्तारी न होने से उन्हें लगातार परेशानी झेलनी पड़ रही है।

फर्जी सील और रसीदों से 50 लाख की हेराफेरी
यह पूरा मामला अंबिकापुर के खरसिया नाका स्थित अग्रवाल ट्रेडिंग कंपनी से जुड़ा है। कंपनी संचालक कान्हा अग्रवाल ने करीब एक महीने पहले कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि कंपनी में छह साल से काम कर रही बिलिंग ऑपरेटर अंजुम निशा और पूर्व कर्मचारी रविंद्र यादव उर्फ विक्की ने फर्जी सील व फर्जी नकदी रसीदों के जरिए पिछले चार महीने से बड़े पैमाने पर सामान बाहर निकाला। पिकअप व अन्य मालवाहक वाहनों से सामान गंगापुर स्थित एक गोदाम में पहुंचाकर दुकानों में सप्लाई किया जा रहा था।

कर्मचारी के खुलासे के बाद दर्ज हुई थी फिर
21 अक्टूबर को कंपनी के कर्मचारी सचिन टोप्पो ने संचालक कान्हा अग्रवाल को फर्जी नकदी रसीद के माध्यम से सामान निकालने की जानकारी दी थी। रसीदों और हिसाब-किताब की जांच में 50 लाख रुपए से अधिक के सामान की हेराफेरी सामने आई। शिकायत पर पुलिस ने अंजुम निशा, रविंद्र यादव और रूपेश यादव के खिलाफ धारा 316(4) और 3(5) के तहत केस दर्ज किया, लेकिन एफआईआर के एक महीने बाद भी गिरफ्तारी न होने से आक्रोश भड़का है।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *