Raipur News: रायपुर एयरपोर्ट हादसे में मजदूर की मौत, वेटिंग हाॅल में 30 फीट उंची सीलिंग से गिरा, पुलिस जाँच में जुटी

Raipur News: रायपुर एयरपोर्ट हादसे में मजदूर की मौत, वेटिंग हाॅल में 30 फीट उंची सीलिंग से गिरा, पुलिस जाँच में जुटी

Raipur News: रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट के वेटिंग हाॅल में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब 30 फीट ऊंची सीलिंग से एक मजदूर सीधे नीचे गिर गया। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे खून से लथपथ हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि इलाज के दौरान मजदूर ने दम तोड़ दिया। माना थाना पुलिस मामले में युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जाँच में जुट गई है।

जानिए पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, एयरपोर्ट के अंदर वेटिंग हाॅल में गुरूवार की सुबह सीलिंग मरम्मत का काम चल रहा था। एक मजदूर 30 फीट उंचाई पर सीलिंग मरम्मत का काम कर रहा था। इसी दौरान उसका बैलेंस बिगड़ा और सीधे नीचे जा गिरा। इतनी उंचाई से गिरने के बाद मजदूर खून से लथपथ जमीन पर बेहोश हो गया। मजदूर के गिरने के बाद वेटिंग हाॅल में मौजूद यात्रियों में हड़कंप मच गया। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना एयरपोर्ट कर्मचारियों को दी।

एयपोर्ट कर्मचारी मौके पर पहुंची और गंभीर हालत में मजदूर को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद मौके पर मजदूर के खून फर्श पर बिखरे हुए थे। घटना में मजदूर के सिर और अन्य जगहों पर चोट आई। उपचार के दौरान मजदूर की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि काम के दौरान सुरक्षा मानकों में लापरवाही बरती गई। प्रबंधन के द्वारा सुरक्षा मानकों को ध्यान में नहीं रखा गया था। इसी वजह से मजदूर काम के दौरान गिर गया।

अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा परीक्षण एवं उपचार के दौरान मजदूर को मृत घोषित कर दिया गया। घटना की सूचना संबंधित पुलिस प्रशासन व अन्य सक्षम प्राधिकारियों को दे दी गई है।

फिलहाल मामले में जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। जांच के बाद दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मजदूर की पहचान विद्युत संविदा कर्मी कुबेर चंद्र साहू के रूप में की गई। देखें नीचे वीडियो…

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *