Pt. Harishankar Shukla Smriti Mahavidyalaya: पं. हरिशंकर शुक्ल स्मृति महाविद्यालय में "एक पौधा माँ के नाम"

Pt. Harishankar Shukla Smriti Mahavidyalaya: पं. हरिशंकर शुक्ल स्मृति महाविद्यालय में "एक पौधा माँ के नाम"

Pt. Harishankar Shukla Smriti Mahavidyalaya: रायपुर। आज पं. हरिशंकर शुक्ल स्मृति महाविद्यालय में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित परिसर के उद्देश्य से “एक पौधा माँ के नाम अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के चेयरमैन सुशील शुक्ला ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण को संतुलित रखने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि वे हमारे जीवन का आधार हैं। “एक पौधा माँ के नाम” अभियान प्रकृति और मातृत्व के प्रति सम्मान की सुंदर अभिव्यक्ति है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे पौधारोपण के साथ-साथ पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभाएँ।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ ममता शर्मा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे महत्वपूर्ण आवश्यकताओं में से एक है। प्रत्येक व्यक्ति यदि अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसे वृक्ष बनने तक संरक्षित करने का संकल्प ले, तो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

इस अवसर पर महावि वद्यालय परिसर में विभिन्न फलदार, छायादार एवं औषधीय पौधों का रोपण किया गया। विद्यार्थियों ने “एक पौधा माँ के नाम का संदेश देते हुए प्रकृति संरक्षण, स्वच्छ पर्यावरण एवं हरित परिसर का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी विद्यार्थियों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने तथा अधिक से अधिक लोगों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। इस प्रकार वृक्षारोपण का कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *