CG में बंपर जाॅबः इन तीन जिलों में बेरोजगारों के लिए निकली है भर्ती, जानिए 10 वीं-12 वीं पास को कितनी मिलेगी सैलरी…

CG में बंपर जाॅबः इन तीन जिलों में बेरोजगारों के लिए निकली है भर्ती, जानिए 10 वीं-12 वीं पास को कितनी मिलेगी सैलरी…

CG Recruitment: रायपुर। छत्तीसगढ़ के कवर्धा, कोरबा, जीपीएम जिले में नौकरी देने के लिए रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन अलग-अलग तरीखों पर होगा। नीचे देखें जिलेवार जानकारी

कवर्धा में 384 पदों पर भर्ती 

जिले के शिक्षित एवं रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला रोजगार व स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कबीरधाम द्वारा 23 सितंबर 2026 बुधवार को जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। रोजगार मेला सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक जिला रोजगार कार्यालय परिसर काली माता मंदिर के पास, ठाकुर पारा, कवर्धा में आयोजित होगा।

जिला रोजगार मेले में निजी क्षेत्र के विभिन्न नियोजकों द्वारा तकनीकी एवं गैर-तकनीकी श्रेणी के कुल 384 पदों पर भर्ती की जाएगी। रोजगार मेले में चन्द्रायन मोटर्स, रायपुर रोड कवर्धा, श्री श्याम ट्रेडर्स, शिक्षक कॉलोनी कवर्धा, स्वतंत्र माइक्रोफिन प्रा.लि., रायपुर, अश्र्व फाउंडेशन/सिक्यूरिटी एवं एचआर सर्विस प्रा.लि., रायपुर तथा प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन, अंजोरा, जिला दुर्ग द्वारा विभिन्न पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

रोजगार मेले में शामिल होने के लिए आवेदकों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं उत्तीर्ण से स्नातक एवं संबंधित तकनीकी योग्यता निर्धारित है। आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। चयनित अभ्यर्थियों को 10 हजार से 25 हजार रुपये तक का वेतन प्रदान किया जाएगा। यह रोजगार मेला पूर्णतः निःशुल्क है और निजी क्षेत्र में रोजगार के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए आयोजित किया जा रहा है।

इच्छुक अभ्यर्थी करें आवेदन 

जिला रोजगार कार्यालय ने इच्छुक अभ्यर्थियों से रोजगार मेले में शामिल होने से पूर्व रोजगार पंजीयन एवं रोजगार मेला पोर्टल पर पंजीयन अनिवार्य रूप से कराने की अपील की है। पंजीयन के बाद अभ्यर्थी 23 सितंबर को अपने समस्त शैक्षणिक एवं अन्य आवश्यक प्रमाण-पत्रों की मूल प्रति तथा छायाप्रति के साथ उपस्थित होकर साक्षात्कार में शामिल हो सकते हैं। रिक्त पदों एवं भर्ती प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी के लिए विभागीय वेब पोर्टल पर उपलब्ध रोजगार मेले की जानकारी का अवलोकन किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय, कबीरधाम के दूरभाष क्रमांक 07741-299344 पर संपर्क किया जा सकता है।

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 436 पदों पर भर्ती

छत्तीसगढ़ शासन, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग, रायपुर द्वारा दिए गए निर्देशों के तहत जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही द्वारा 25 सितंबर शुक्रवार को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। रोजगार मेला प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे तक आईटीआई परिसर, नया टोला, मरवाही में आयोजित होगा। रोजगार मेले में विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियों द्वारा कुल 436 पदों पर भर्ती की जाएगी।

इनमें इलेक्ट्रिक सेक्टर में इलेक्ट्रिक मीटर टेक्नीशियन, मैंनटेनेंस इलेक्ट्रिक टेक्नीशियन, फाइनेंस सेक्टर में फील्ड ऑफिसर एंड कलेक्शन ऑफिसर, सिक्योरिटी एवं सर्विस सेक्टर में सिक्युरिटी गार्ड, सुपरवाईजर, सिक्युरिटी सुपरवाईजर, मार्केटिंग, कंप्यूटर ऑपरेटर सहित बैंकिंग एवं बीमा क्षेत्र में विभिन्न पद शामिल हैं। रोजगार के इच्छुक अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ शासन की आधिकारिक रोजगार वेबसाइट www.erojgar.cg.gov.in पर रोजगार के अवसर हेतु ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। रोजगार मेले में शैक्षणिक योग्यता के अनुसार 5वीं, 8वीं, 10वीं, 12वीं, आईटीआई इलेक्ट्रिशियन, स्नातक आदि योग्यताधारी अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं।

कोरबा में रोजगार मेला 23 को

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार केन्द्र कोरबा के द्वारा 23 सितंबर को जिला स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन शासकीय ई.व्ही.पी.जी.कॉलेज, कोरबा में सुबह 10 बजे से दोपहर 03 बजे तक किया जा रहा है। जिसमें नियोजकों – एच.एस.कंस्ट्रक्शन एंड डेवलपर्स, निहारिका, कोरबा, द रॉयल हंटर, बाल्को, कोरबा, संजय इंडस्ट्रीज, रजगामार, कोरबा, ए.सी.एम.ई. एजुकेशन सॉल्यूशन, प्राईवेट लिमिटेड, आईसेक्ट, कोसाबाड़ी, कोरबा, जिफ्सा, टी.पी.नगर, कोरबा, श्रमिन, टैंलेंट प्राईवेट लिमिटेड, रैंड स्टील प्राईवेट लिमिटेड, चेन्नई द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी।

रिक्तियों का विवरण 

साईट इंजीनियर, सेल्स एक्जक्यूटिव, आई.टी.ऑफिसर, सिविल इंजीनियर, ऑटोकैड डिजाइनर, ऑटोकैड सॉफ्टवेयर, असिस्टेंट एकाउंटेंट, एच.आर. एक्जक्यूटिव, सिक्योरिटी गार्ड, ड्राईवर, वेल्डर, मशीन ऑपरेटर, फिटर, हेल्पर, मोबालाईजर, कार्डिनेटर एक्जक्यूटिव असिस्टेंट, सोसाइटी कॉर्डिनेटर, रिसेप्सनिष्ट, असेम्बली ऑपरेटर, एडमिशन काउंसलर, ट्रेनी, पैकेजिंग स्टॉफ, एक्सपेंषन मैनेजर, फायर एंड सेफ्टी ट्रेनर, मैनेजर, ह्यूमन रिसोर्स, आई.टी. इंचार्ज, प्रोफेसर (कम्प्यूटर साइंस, कॉमर्स, आर्ट्स, मैथमेटिक्स, कैमेस्ट्री, बॉटनी), एकाउंटेंट, ऑफिस बॉय, लैब टेक्निशियन, इलेक्ट्रानिक मीटर टेक्निशयन हेतु कुल पद – 241, योग्यता – 8वी, 10वीं, 12वी, स्नातक, स्नातकोत्तर, बीई, बीटेक, एम.बी.ए., डिप्लोमा आर्किटेक, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, आई.टी.आई.(।दल), आयुसीमा- 18-45 वर्ष तक एवं वेतनमान रूपये – 10,000 से 50,000 तक नियोजक द्वारा निर्धारित किया गया है। रोजगार मेला में महिला अभ्यर्थियां भी सम्मिलित हो सकती हैं।

रोजगार पंजीयन होना अनिवार्य 

रोजगार मेला में सम्मिलित होने के लिए वेबसाईट www.erojgar.cg.gov.in/ Chhattisgar Rojgar App में आवेदक/आवेदिकाओं का रोजगार पंजीयन होना अनिवार्य है। साथ ही रोजगार मेला हेतु इच्छुक रिक्त पदों में ऑनलाईन अप्लाई किया जाना आवश्यक है। जिन आवेदकों ने रोजगार पंजीयन नहीं किया है वे वेबसाईट www.erojgar.cg.gov.in में अपना रोजगार पंजीयन करवा सकते हैं।

रोजगार मेला में सम्मिलित होने हेतु अपना समस्त शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र और पासपोर्ट साईज फोटो रोजगार पंजीयन, अनुभव प्रमाण पत्र इत्यादि दस्तावेजों के साथ निर्धारित स्थल में उपस्थित हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कोरबा के दूरभाष नंबर 07759-222069 में संपर्क कर सकते हैं एवं रोजगार कार्यालय के टेलीग्राम गु्रप- https://shorturl.at/an8XJ से जुड़ सकते हैं।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *