NPG.NEWS: खबर पढ़ने के साथ ऑडियो भी, अब स्क्रीन पर नजर गड़ा आंखों को थकाने की जरूरत नहीं… सिर्फ आपको ये बटन दबाना होगा

NPG.NEWS: खबर पढ़ने के साथ ऑडियो भी, अब स्क्रीन पर नजर गड़ा आंखों को थकाने की जरूरत नहीं… सिर्फ आपको ये बटन दबाना होगा

NPG News New Feature: रायपुर। छत्तीसगढ़ का सबसे तेज और भरोसेमंद न्यूज वेबसाइट NPG.NEWS टेक्नोलॉजी को और अपग्रेड करते हुए अब ऑडियो भी प्रारंभ कर दिया है। अब आपके पास दोनों विकल्प मौजूद होंगे। खबर पढ़ने के साथ अब ऑडियो बटन दबाकर खबर सुन भी सकते हैं। समाचार में जो लिखा है, वो बिल्कुल हू-ब-हू।

जानिये आडियो बटन के बारे में

एनपीजी न्यूज की खबरों का लिंक ओपन करते ही हेडिंग के नीचे डेट और टाईम आता है। उसके जस्ट नीचे आडियो का लंबा सा बार शेप में ऑडियो बटन है। उसमें लिखा भी है…आडियो सुनें। उसे पुश करते याने दबाते ही आपका ऑडियो प्रारंभ हो जाएगा। याने खबर आप सुनने लगेंगे। एनपीजी न्यूज के इस ऑडियो फीचर से पाठकों को अब खबर तक पहुंचना काफी आसान हो जाएगा। गाड़ी ड्र्राईव करते या कोई और काम करते मोबाइल या कंप्यूटर पर ऑडियो का बटन पुश कर आप पूरी खबर सुन सकते हैं।

खबरों में सबसे आगे

NPG.NEWS छत्तीसगढ़ का न केवल सबसे पुराना न्यूज वेबसाइट है बल्कि सबसे तेज और भरोसेमंद भी। 2012 में इसका डोमेन रजिस्टर्ड हुआ और 2013 में यह प्रारंभ हुआ। यह वह दौर था, जब व्हाट्सएप प्रचलित नहीं हुआ था। संदेश भेजने का एकमात्र जरिया था एसएमएस। एनपीजी न्यूज जब प्रारंभ हुआ था, तब न्यूज वेबसाइट एक तरह से कहें तो अजूबा की तरह था। लोग पूछते थे, ये खबर कहां दिखेगी। उन्हें बताना पड़ता था कि कंप्यूटर पर जाकर आप वेबसाइट को देख सकते हैं। कंप्यूटर इसलिए, क्योंकि उस समय मोबाइल का नेटवर्क स्ट्रांग नहीं हुआ था। उस समय फाइव जी को कौन कहें, थ्री जी भी नहीं आया था। लिहाजा, मोबाइल सिर्फ बात करने मात्र का जरिया था।

कई राज्यों में इंपेनल

पाठकों के अपार स्नेह और भरोसे की वजह से NPG.NEWS लगातार आगे बढ़ता जा रहा है। एनपीजी अब सिर्फ छत्तीसगढ़ ही नहीं, बल्कि सेंट्रल इंडिया का नंबर वन न्यूज वेबसाइट बन गया है। चाहे ब्यूरोक्रेसी की खबरें हो या राजनीतिक या फिर बड़ी घटनाएं या क्राइम की, एनपीजी न्यूज सबसे आगे रहता है। एनपीजी न्यूज की सबसे बड़ी यूएसपी पाठकों का भरोसा है, जिसकी बदौलत एनपीजी लगातार आगे बढ़ रहा है। बता दें, एनपीजी न्यूज भारत सरकार के डीएवीवी में इंपनेल होने के साथ मध्यप्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, यूपी और बिहार के जनसंपर्क विभाग में भी सूचीबद्ध हो चुका है।

NPG न्यूज के अन्य खबरों के वीडियो और फोटो देखने के लिए नीचें दिए गए लिंक पर क्लिक कर Follow करें…

Instagram : https://www.instagram.com/npgnews/

Facebook : https://www.facebook.com/npgnewsofficial

YouTube : https://www.youtube.com/@NPGNewsLive

WhatsApp : https://whatsapp.com/channel/0029Va8seCDLY6cy9UTl3Y3i

Twitter : https://x.com/Npgnewshindi

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *