ढोंगी बैगा की शर्मनाक करतूत : नाबालिग की आबरू से खेलता था 'दरिंदा', निकली 5 महीने की प्रेग्नेंट

ढोंगी बैगा की शर्मनाक करतूत :  नाबालिग की आबरू से खेलता था 'दरिंदा', निकली 5 महीने की प्रेग्नेंट

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर में झाड़फूंक और इलाज के नाम पर एक 14 साल की नाबालिग बच्ची से यौन शोषण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आमागांव का एक बैगा बीमारी ठीक करने और ताबीज देने का झांसा देकर किशोरी का शोषण करता रहा। पीड़ित परिवार की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

आरोपी ने नाबालिग को बच्चेदानी में समस्या बताई और ताबीज दिया। 25 मई को नाबालिग को उसके चाचा के साथ फिर वैद्यराज के घर भेजा गया। वहां आरोपी बच्ची को पूजा घर में ले गया और उसके साथ आए उसके चाचा को दूसरी जगह भेज दिया। 17 अक्टूबर को नाबालिग की तबीयत बिगड़ी तो अंतागढ़ अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरी जांच में पता चला कि नाबालिग करीब 5 महीने की प्रेग्नेंट है।

पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई
पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि, आरोपी उसे नशीली दवा देकर बेहोश कर यौन शोषण करता था। रिपोर्ट के आधार पर ताड़ोकी थाने में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को 19 अक्टूबर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।

पुलिस ने दर्ज किया मामला
पुलिस ने बताया कि, 18 अक्टूबर को नाबालिग के पिता ने ताड़ोकी थाने में शिकायत दर्ज कराई। 15 अप्रैल 2026 को उनकी बेटी की तबीयत खराब हुई थी। इसके बाद वे उसे इलाज के लिए ग्राम आमागांव के झोलाछाप वैद्य 44 वर्षीस रमेश कुमार पिस्दा के पास ले गए थे।

इलाज के बहाने बैगा ने किया नाबालिग का यौन शोषण
बच्ची की जांच करने के बहाने आरोपी ने पिता को बताया कि बच्ची के बच्चेदानी में परेशानी है और भविष्य में दिक्कत हो सकती है। इसके बाद उसने नाबालिग को एक ताबीज भी दिया। 25 मई को काम के कारण बच्ची के पिता ने उसे अपने छोटे भाई के साथ फिर वैद्य के घर भेजा था। वहां आरोपी बच्ची को पूजा घर में ले गया और उसके साथ आए उसके चाचा को दूसरी जगह भेज दिया। इसके बाद भी बच्ची को कई बार आरोपी के पास ले जाया गया।

परिजनों ने बच्ची से की पूछताछ
आरोप है कि, इन दौरान उसे परिजनों से अलग रखा जाता था। 17 अक्टूबर को बच्ची की तबीयत फिर खराब हुई तो परिजन उसे अंतागढ़ अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने जांच की तो बच्ची के करीब 5 महीने की गर्भवती होने की जानकारी सामने आई। यह पता चलने के बाद परिजनों ने बच्ची से पूछताछ की।

आरोपी वैघ बच्ची को देता था बेहोशी की दवा
पूछताछ में बच्ची ने पिता को बताया कि, आरोपी वैघ पर उसे नशीली दवा देकर बेहोश कर देता था। इसी दौरान उसके साथ यौन शोषण किया गया। इसके बाद परिजनों ने पुलिस से शिकायत की। बच्ची के पिता की शिकायत पर ताड़ोकी पुलिस ने आरोपी रमेश कुमार पिस्दा को गिरफ्तार कर लिया।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *