Mahadev Online Betting: महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप केस में TV होस्ट शेफाली बग्गा से ED की पूछताछ, सट्टे के प्रचार को आरोप…

Mahadev Online Betting: महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप केस में TV होस्ट शेफाली बग्गा से ED की पूछताछ, सट्टे के प्रचार को आरोप…

Mahadev Online Betting: रायपुर। चर्चित महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में बड़ी खबर सामने आई है। प्रवर्तन निदेशालय ईडी ने आज गुरूवार को रायपुर स्थित जोनल ऑफिस में मशहूर स्पोर्टस प्रेजेंटर शेफाली बग्गा से पूछताछ की। शेफाली बग्गा पर आरोप हैं कि वो ऐप के प्रचार के साथ-साथ खिलाड़ियों को बेटिंग ऐप से जुड़े टिप्स भी देती थी। शेफाली का टेलीग्राम चैनल है, जिसमें वो खिलाड़ियों को बेटिंग से जुड़े टिप्स भी साझा करती थी। जांच में सामने आया कि शेफाली को ईडी ने पूछताछ के लिए पहले भी समन भेजा था, लेकिन वह किसी कारण नहीं पहुंच पाई थी।

जांच में ऐसे आया नाम शेफाली का

ईडी जांच में पाया गया कि शेफाली का नाम महादेव सट्टा के प्रमुख हवाला ऑपरेटर खंजन जगदीश कुमार ठक्कर से जुड़ा है। खंजन जगदीश ऑनलाइन सट्टा से जुड़े सभी हवाला लेन-देन को संचालित करता है। ईडी के मुताबिक शेफाली भी उसके साथ मिलकर ऐप के प्रचार के साथ अन्य गतिविधियों में शामिल थी। इस संबंध में ईडी ने कई डिजिटल सबूत जब्त किया है। जांच में यह बात भी सामने आई हैं कि शेफाली दुबई से संचालित हो रहे ऐप का फेस थी।

मालूम हो कि इससे पहले ईडी की टीम ने कारोबारी विकास गर्ग को गिरफ्तार किया है। फिलहाल इस मामले में ईडी की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे भी इस ऐप से जुड़े अन्य लोगों से भी पूछताछ कर सकती है।

जानिए कौन है शेफाली बग्गा

शेफाली बग्गा टीवी एंकर, पत्रकार हैं। शेफाली बग्गा देश के बड़े मीडिया संस्थान में न्यूज एंकरिंग कर चुकी है। 2019 में रियलिटी टीवी के चर्चित शो बिग बाॅस-13 की प्रतियोगी रह चुकी है। वह इंडियन प्रीमियर लीग आईपीएल में होस्टिंग भी कर चुकी हैं।

सट्टा किंग सौरभ चन्द्राकर ने अपनी शादी में उड़ाए थे 200 करोड़, वेडिंग में सनी लियॉन, आतिफ, नेहा सहित 14 सेलिब्रिटी हुए थे शामिल…

रायपुर। महादेव बुक नाम से ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले सौरभ चन्द्राकर ने अपनी शादी में 200 करोड़ (दो अरब) खर्च किये थे। इतना ही नहीं सौरभ की शादी में 14 बॉलीवुड सेलिब्रिटी ने प्रस्तुति दी थी। पड़ें पूरी खबर…

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *