Lady Collector: कलेक्टरों में नारी शक्तिः छत्तीसगढ़ के 33 में से 12 जिलों में अब महिला कलेक्टर, देखिए महिला कलेक्टरों की लिस्ट

Lady Collector: कलेक्टरों में नारी शक्तिः छत्तीसगढ़ के 33 में से 12 जिलों में अब महिला कलेक्टर, देखिए महिला कलेक्टरों की लिस्ट

Lady Collector (फोटो सोर्स : NPG NEWS)

Lady Collector: रायपुर। छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक व्यवस्था में महिला आईएएस अधिकारियों की भागीदारी और नेतृत्व क्षमता पर विष्णुदेव सरकार का भरोसा लगातार मजबूत होता दिखाई दे रहा है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आज 18 अगस्त के ट्रांसफर और बीते महीनों में हुए तबादलों को मिलाकर कैलकुलेट करें तो अब सूबे के कुल 13 जिलों की कमान महिला प्रशासनिक अधिकारियों के हाथों में आ गई है।

आज शाम जारी आदेश के तहत 3 जिलों में नई महिला कलेक्टरों की पदस्थापना की गई है। संयुक्त सचिव, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के पद पर पदस्थ जयश्री जैन (आईएएस 2016) को सक्ती जिले का नया कलेक्टर बनाया गया है। वहीं मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी की कलेक्टर रहीं तुलिका प्रजापति (आईएएस 2016) को कबीरधाम (कवर्धा) जिले का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही खेल एवं युवा कल्याण संचालक के रूप में कार्यरत तनुजा सलाम (आईएएस 2019) को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी का नया कलेक्टर बनाया गया है।

इससे पहले बीते महीनों में जारी की गई प्रशासनिक सूचियों के माध्यम से राज्य के 10 अन्य जिलों में महिला आईएएस अधिकारियों की कलेक्टर पद पर नियुक्ति की गई थी। इनमें कोंडागांव में नुपूर राशि पन्ना, बेमेतरा जिले में प्रतिष्ठा ममगई, नारायणपुर जिले में नम्रता जैन, बालोद में दिव्या मिश्रा, सूरजपुर में रैना जमीन, बलरामपुर जिले की कमान चंदन संजय त्रिपाठी (आईएएस 2016) संभाल रही हैं, जबकि मनेन्द्रगढ़ (एमसीबी) जिले की जिम्मेदारी संतन देवी जांगड़े (आईएएस 2016) के पास है। इसी तरह सारंगढ़ जिले में पद्मिनी भोई साहू (आईएएस 2016) कलेक्टर के रूप में पदस्थ हैं, और कोरिया जिले की कमान रोक्तिमा यादव (आईएएस 2016) संभाल रही हैं।

इन जिलों में नारी शक्ति-

  • 1. कोंडागांव-नुपूर राशि पन्ना
  • 2. बेमेतरा-प्रतिष्ठा ममगई
  • 3. नारायणपुर-नम्रता जैन
  • 4. सूरजपुर-रैना जमील
  • 5. बालोद-दिव्या मिश्रा
  • 6. सक्ती-जयश्री जैन
  • 7. कवर्धा-तुलिका प्रजापति
  • 8. सारंगढ़-पद्मिनी भोई
  • 9. मोहला-मानपुर- तनुजा सलाम
  • 10. बलरामपुर-चंदन त्रिपाठी
  • 11. मनेंद्रगढ़-संतन देवी जांगड़े
  • 12. कोरिया-रोक्तिमा यादव

सशक्तीकरण का बड़ा संदेश-

छत्तीसगढ़ में एक साथ 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ में होना केवल एक सामान्य प्रशासनिक फेरबदल नहीं, बल्कि राज्य में महिला सशक्तीकरण का एक बड़ा और सकारात्मक संदेश है। विशेष बात यह है कि सरकार ने महिला अफसरों को केवल शहरी या आसान जिलों तक सीमित नहीं रखा है, बल्कि नारायणुपर, कोंडागांव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, बलरामपुर-रामानुजगंज और एमसीबी जैसे नवगठित व चुनौतीपूर्ण जिलों में भी भरोसा जताया है। मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में लगातार दूसरी बार महिला कलेक्टर की तैनाती (पहले तुलिका प्रजापति और अब तनुजा सलाम) सरकार की इसी सोच का नतीजा है।

नीचे देखिए कौन किस जिले की कलेक्टर

1. बेमेतरा-प्रतिष्ठा ममगई

2. कोंडागांव-नुपूर राशि पन्ना

3. नारायणपुर-नम्रता जैन

4. सूरजपुर-रैना जमील

5. बलरामपुर-चंदन त्रिपाठी

6. कवर्धा-तुलिका प्रजापति

7. बालोद-दिव्या मिश्रा

8. मनेंद्रगढ़-संतन देवी जांगड़े

9. सारंगढ़-पद्मिनी भोई

10. मोहला-मानपुर- तनुजा सलाम

11. सक्ती-जयश्री जैन

12. कोरिया-रोक्तिमा यादव

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *