Chhattisgarh Sports: रायपुर में शुरू हुआ CSPDCL का अंतर क्षेत्रीय लॉन टेनिस टूर्नामेंट! पहले दिन टीम इवेंट में कोरबा पश्चिम चैंपियन, शुक्रवार को होंगे एकल और युगल मुकाबले

Chhattisgarh Sports: रायपुर में शुरू हुआ CSPDCL का अंतर क्षेत्रीय लॉन टेनिस टूर्नामेंट! पहले दिन टीम इवेंट में कोरबा पश्चिम चैंपियन, शुक्रवार को होंगे एकल और युगल मुकाबले

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा 26 से 28 नवंबर तक आयोजित अंतर क्षेत्रीय लॉन टेनिस टूर्नामेंट का आगाज रायपुर में हुआ। प्रतियोगिता में पावर कंपनी के पांच क्षेत्रों बिलासपुर, दुर्ग, कोरबा पश्चिम, रायपुर सेंट्रल एवं रायपुर रीजन की टीमें हिस्सा ले रही हैं।

मुख्य अतिथि क्षेत्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के अध्यक्ष श्री संजीव सिंह ने उदघाटन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि खेलों के माध्यम से टीम भावना, आपसी समन्वय एवं अनुशासन के विकास को बढ़ावा मिलता है। कार्यक्रम में अधीक्षण अभियंता श्री महावीर विश्वकर्मा, श्री महेश ठाकुर, क्षेत्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के सचिव श्री विनय चंद्राकर तथा तकनीकी विशेषज्ञ श्री आर. बंछोर उपस्थित रहे।

 प्रतियोगिता के पहले दिन टीम इवेंट के मुकाबलों में कोरबा पश्चिम की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि दुर्ग की टीम उपविजेता रही।

प्रतियोगिता में दूसरे दिन शुक्रवार को एकल और युगल मुकाबले होंगे। प्रतियोगिता का समापन शनिवार को होगा।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *