CG में अनोखी चोरी का खुलासा: 7 हजार रुपये किराए की कार में आकर चुराते थे बकरियां, कार मालिक समेत गिरोह गिरफ्तार

CG में अनोखी चोरी का खुलासा: 7 हजार रुपये किराए की कार में आकर चुराते थे बकरियां, कार मालिक समेत गिरोह गिरफ्तार

लग्जरी कार वाले बकरी चोर गिरफ्तार

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में बकरा-बकरी चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक शातिर अंतरजिला गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इस मामले की सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि, चोर वारदातों के लिए कोई आम वाहन नहीं, बल्कि हर रात 7,000 रुपये किराए पर लग्जरी श्सयाज कार का इस्तेमाल करते थे। लटोरी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरों के साथ-साथ वाहन मालिक और चोरी का माल खरीदने वाले कबाड़ी व्यक्ति को भी गिरफ्तार कर लिया है।

हर रात 7 हजार रुपये में किराए पर लेते थे कार
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी वारदात को बेहद शातिर तरीके से अंजाम देते थे। वे हर रात सियाज कार को किराए पर लेते थे और वाहन मालिक को प्रति रात 7,000 रुपये दिए जाते थे। लग्जरी कार होने के कारण किसी को उन पर शक नहीं होता था। आरोपी इस कार से अलग-अलग इलाकों में घूमते, मौका पाकर बकरा-बकरी चुराते और आसानी से फरार हो जाते थे। पुलिस ने इस मामले में कार मालिक को भी सह-आरोपी बनाते हुए गिरफ्तार किया है।

करवा और जगतपुर की घटनाओं का खुलासा
लटोरी पुलिस ने हाल ही में क्षेत्र के करवा और जगतपुर में हुई बकरा-बकरी चोरी की दो बड़ी वारदातों की गुत्थी सुलझाई है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान चोरी की दो बकरियां बरामद कर ली हैं। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल की गई सियाज कार, लोहे की रॉड और पेचकस भी जब्त किए गए हैं।

सूरजपुर और सरगुजा में 5 वारदातों का कबूलनामा
गिरफ्तार आरोपियों से जब कड़ाई से पूछताछ की गई, तो उन्होंने सूरजपुर, सरगुजा और आसपास के अन्य जिलों में बकरा-बकरी चोरी की कुल पांच बड़ी वारदातों को अंजाम देने का जुर्म कबूल किया। पुलिस ने चोरी में शामिल मुख्य आरोपियों के साथ-साथ उनका चोरी का माल खरीदने वाले शख्स को भी धर दबोचा है। फिलहाल लटोरी पुलिस इस गिरोह के अन्य संभावित ठिकानों और संपर्कों का पता लगाने के लिए आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *