CG Crime News: सरेआम मारपीट करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

CG Crime News: बिलासपुर। उधारी की रकम चुकाने के नाम पर हुए विवाद में मारपीट करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पढ़िए क्या है मामला?
पीड़ित शनि कुमार बंजारे पिता स्व जनक राम बंजारे उम्र 35 साल ईमलीभाठा जोगी आवास थाना ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार 26 अगस्त को अपनी पत्नी भगवती कोरी एवं बच्चो के साथ ईद का त्यौहार देखने के लिए गोल बाजार बिलासपुर से त्यौहार देखकर घर वापस आ रहे थे।
विनित श्रीवास पूर्व में घरेलू काम के लिए उससे पैसा लिया था जिसे वापस करने के लिए उसके द्वारा उसे गणेश अस्पताल के पास बुलाया था जहॉ वह गार्ड का काम करता है। पैसे की लेनदेन की बात को लेकर शनि कुमार बंजारे एवं विनित श्रीवास के बीच वाद विवाद होने लगा तभी विनित श्रीवास अपने दोस्त किशन ध्रुव के साथ मिलकर अश्लील गाली गलौज करते हुए हाथ मुक्का, डंडा एवं बेल्ट से शनि कुमार बंजारे की जमकर पिटाई कर दी।
पीड़ित की रिपोर्ट पर थाना सरकंडा में अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। SSP रजनेश सिंह के निर्देश पर तत्काल टीम गठित कर दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी आरोपी
विनित कुमार श्रीवास पिता विनय श्रीवास उम्र 26 साल गोखले नाला के पास डबरीपारा उस्लापुर थाना सकरी बिलासपुर.
किशन ध्रुव पिता सीयाराम ध्रुव उम्र 29 साल, गोखले नाला के पास डबरीपारा उस्लापुर थाना सकरी बिलासपुर.

