CG BJP Politics: CM ने नितिन नबीन को छत्तीसगढ़ आने का किया आग्रह, उन्होंने भरोसा दिया जल्द आएंगे…

CG BJP Politics: रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिल्ली प्रवास के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान राज्य सरकार के कामकाज के साथ संगठनात्मक विषयों पर चर्चा हुई। सीएम साय ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को छत्तीसगढ़ आने का आग्रह किया है। नबीन ने सीएम साय को छत्तीसगढ़ प्रवास का भरोसा दिलाया है।
बता दें, छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान नबीन भाजपा के प्रदेश प्रभारी की हैसियत से काम कर चुके हैं। विधानसभा चुनाव में भाजपा की सत्ता में दमदार तरीके से वापसी में उनकी बड़ी भूमिका रही है। प्रदेश प्रभारी के रूप में उन्होंने छत्तीसगढ़ के छोटे से लेकर बड़े कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से सीधी पहचान बनाई है।
छत्तीसगढ़ की सियासी हालात को काफी से जानने और समझने वाले नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद राष्ट्रीय राजनीति में छत्तीसगढ़ के प्रभावी प्रतिनिधित्व को लेकर सत्ता और संगठन के गलियारे में लगातार चर्चा भी हो रही है।

