CG- महापौर को दी गाली, Video सामने आने के बाद मचा बवाल, आरोपी युवक के खिलाफ भाजपा पार्षदों ने की शिकायत, जानिए पूरा मामला

CG- महापौर को दी गाली, Video सामने आने के बाद मचा बवाल, आरोपी युवक के खिलाफ भाजपा पार्षदों ने की शिकायत, जानिए पूरा मामला

CG: रायपुर। राजधानी रायपुर की महापौर मीनल चौबे को गाली देते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक शहर में जलभराव की समस्या को लेकर महापौर मीनल चौबे पर अभद्र टिप्पणी करते हुए गाली-गलौज कर रहा है। वीडियो सामने आने के बाद बीजेपी पार्षदों ने जमकर नाराजगी जताते हुए आरोपी युवक के खिलाफ अपराध दर्ज करवाया हैं। साथ ही डीसीपी तारकेश्वर पटेल से मुलाकात कर जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की है। बीजेपी पाषदों की शिकायत के बाद मामले में पुलिस ने भी जांच तेज कर दी है। पुलिस ने दावा किया हैं कि जल्द ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

जानिए पूरा मामला 

जानकारी के मुताबिक, वीडियो को लालपुर फलमंडी के पास का बताया जा रहा है। बाइक पर सवार युवक ने बारिश के बाद सड़क पर जलभराव को लेकर नाराजगी जाहिर की और महापौर मिनल चौबे के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की।

वीडियो सामने आने के बाद बड़ी संख्या में बीजेपी पार्षद और कार्यकर्ता 3 सितंबर की रात सिविल लाइन थाने पहंचे। पाषदों ने आरोपी के खिलाफ नाराजगी जताई और डीसीपी तारकेश्वर पटेल से मिलकर शिकायत पत्र सौंपा। पुलिस मामले में अपराध दर्ज कर वीडियो में दिखाई दे रहे युवक की तलाश शुरू कर दी है।

पढ़ें शिकायत

शिकायत में बताया गया कि ”एक युवक के द्वारा महापौर मीनल चौबे को अश्लील, अभद्र एवं आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया गया। आरोपी युवक लगातार महापौर को अश्लील गाली दे रहा है। वीडियो में महिलाओं के प्रति अत्यंत अपमानजनक एवं अशोभनीय शब्दों का प्रयोग किया गया। वीडियो की भाषा इतनी अश्लील और आपत्तिजन है कि सामान्य शब्दों में उसका उल्लेख करना भी कठिन है।

अश्लील भाषा का प्रयोग करने वाले युवक की पहचान कर उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए। बीजेपी पार्षदों ने मामले में कार्रवाई की मांग की है।”

सिविल लाइन पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता बीएनएस 2023 धारा 296, 352, 3 5, सूचना प्रौद्योगिकी संशोधन अधिनियम 67 के तहत अपराध दर्ज कर जांच कर रही है।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *