CG अवकाश घोषित, इस जिले में बारिश का कहर, सभी स्कूल कल रहेंगे बंद…DEO ने जारी किया आदेश…

CG अवकाश घोषित, इस जिले में बारिश का कहर, सभी स्कूल कल रहेंगे बंद…DEO ने जारी किया आदेश…

Holiday declared in Chhattisgarh; बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में एक दिन के अवकाश की घोषणा की गई है। यह अवकाश 25 सितंबर को रहेगा। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने यह आदेश जारी किया है। आदेश में लगातार हो रही भारी बारिश और छात्र-छात्राओं के हित को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

जारी आदेश में जानिए क्या कुछ लिखा हैं

”बीजापुर जिले में लगातार भारी वर्षा होने के कारण छात्र/छात्राओं को स्कूल पहुचने में परेशानी को देखते हुए 25.09.2026 को समस्त शैक्षणिक शासकीय/अशासकीय प्राथमिक शाला, माध्यमिक शाला, हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूलों में छात्र हित को देखते हुए एक दिन का अवकाश घोषित किया जाता है।

25.09.2026 की माध्यमिक वर्ग त्रैमासिक परीक्षा का आयोजन पूर्व निर्धारित समय अनुसार 28.09.2026 को आयोजित की जायेगी एवं 25.09.2026 की हाई स्कूल/हायर सेकेण्डरी की त्रैमासिक परीक्षा का आयोजन 1.10.2026 को किया जावे।

यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा। “कलेक्टर द्वारा निर्देशित”

देखें नीचे आदेश 

 

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *