पुलिस कमिश्नरेट में फेरबदल : 4 निरीक्षकों के तबादले, देखें किसे कहाँ मिली जिम्मेदारी

फाइल फोटो क्रिएट – npg
रायपुर। राजधानी के पुलिस महकमे में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल किया गया है। रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने 13 नवंबर को आदेश जारी करते हुए चार निरीक्षकों थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। इस आदेश के तहत शहर के तीन प्रमुख थानों—तेलीबांधा, आमानाका और उरला के प्रभारी बदले गए हैं, जबकि टिकरापारा थाना प्रभारी को रक्षित केंद्र भेजा गया है।
किसे कहाँ मिली नई जिम्मेदारी
- निरीक्षक अजय झा तेलीबांधा थाना प्रभारी के पद से हटाकर अब आमानाका थाना प्रभारी बनाया गया है।
- निरीक्षक सुधांशु बघेल आमानाका थाना प्रभारी की जिम्मेदारी से मुक्त कर अब उरला थाना प्रभारी पदस्थ किया गया है।
- निरीक्षक रोहित मालाकार उरला थाना प्रभारी के रूप में सेवाएं दे रहे थे, अब उन्हें तेलीबांधा थाने का नया प्रभार सौंपा गया है।
- निरीक्षक बालेश्वर लहरे टिकरापारा थाना प्रभारी के पद से हटाकर रक्षित केंद्र रायपुर में पदस्थ किया गया है।
पुलिस कमिश्नर की ओर से जारी इस आदेश में स्पष्ट किया गया है कि, यह तबादले प्रशासनिक दृष्टिकोण से किए गए हैं और इन्हें तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। सभी अधिकारियों की यह नई पदस्थापना आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से प्रभावी रहेगी।

