CG का महाठग दीपक टंडन के खिलाफ 8वीं FIR, सिक्यूरिटी एजेंसी संचालक और कारोबारी से 56 लाख की ठगी, जानिए…

रायपुर। चर्चित ठग और ब्लैकमेलर दीपक टंडन के खिलाफ प्रदेश में 8वीं एफआईआर दर्ज की गई है। कोरबा के कोयला व्यापारी की शिकायत के बाद 13 नवम्बर को दीपका थाना में अपराध दर्ज किया गया था। अब तेलीबांधा थाने में दीपक टंडन के खिलाफ दो और अपराध दर्ज किया गया है। शिकायात के मुताबिक, दीपक टंडन ने एसईसीएल कोल माइंस में सिक्यूरिटी ठेका और ट्रांसपोर्टेशन का ठेका दिलाने के नाम पर 56 लाख की धोखाधड़ी की थी।
पीड़ितों के द्वारा रूपए देने के बाद भी जब उन्हें काम नहीं मिला तो उन्होंने दीपक टंडन से रूपए की मांग की। आरोप है कि दीपक टंडन ने होटल वेलकम श्री में बंधक बनाकर पीड़ितों को जान से मारने की धमकी दी थी।
तेलीबांधा पुलिस ने सिक्यूरिटी एजेंसी संचालक श्याम सिंह ठाकुर और कारोबारी विकास कुमार नागले की शिकायत पर अपराध दर्ज कर जांच कर रही है।
नीचे पढ़ें तेलीबांधा में दर्ज दोनों शिकायत
विकाश कुमार नागले की शिकायत के मुताबिक….
”मैं विकास कुमार नागले कमल विहार सेक्टर 10 रायपुर में रहता हूं। रूद्रा सिक्योरिटीस एजेंसी में मैनेजर के पद पर कार्यरत हूं। वर्ष 2022 में होटल वेलकम श्री में सिक्योरिटी गार्ड लगाने के काम से मेरी मुलाकात दीपक टंडन ऊर्फ अम्बेडकर टंडन से हुई थी, जिसके द्वारा कोल माइन में विभिन्न काम दिलाने के नाम पर 25,00,000 रूपये धोखाधडी की गई। साथ ही अमानत के तौर पर यश बैंक का चेक कमांक 404926 मुझे सिक्योरिटी के तौर पर यह कहते हुये दिया कि अगर उक्त कामों में देरी हो है तो यह चेक लगाकर आपके द्वारा दिये गये पैसा निकाल लेना। इस घटना के काफी समय बाद जब दीपक टण्डन उर्फ अम्बेडकर टण्डन मुझे पैसा वापस करने या काम दिलाने में आनाकानी करने लगा तब मैनें उक्त चेक के बारे में यश बैंक में जाकर पता किया तब खाते में पर्याप्त राशि नही होना बताया गया। तब मुझे ज्ञात हुआ कि दीपक टण्डन उर्फ अम्बेडकर द्वारा मुझे विश्वास में लेकर मेरे साथ बेईमानी पूर्वक धोखाधडी किया है।”
पढ़ें श्याम सिंह ठाकुर द्वारा तेलीबांधा में की गई शिकायत…
”मै श्याम सिंह ठाकुर पता गुलशन वाटिका सेजबहार रायपुर में रहता हूं। रूद्रा सिक्योरिटीस एजेंसी का संचालक हूं वर्ष 2022 में होटल वेलकम श्री में सिक्योरिटी गार्ड लगाने के काम से मेरी मुलाकात दीपक टंडन ऊर्फ अम्बेडकर टंडन से हुआ था जिसके द्वारा कोल माइन मे विभिन्न काम दिलाने के नाम पर 31,00,000 रूपये धोखाधडी किया है।
दीपक टण्डन से पहचान होने के बाद मैं वर्ष 2022 में अपने मैनेजर विकास कुमार नागले से भी उसका परिचय कराया था। दीपक टण्डन उर्फ अम्बेडकर के द्वारा मुझे सेक्योरिटी गार्ड से सम्बंधित कुछ काम दिला देने के सम्बंध में बताया था साथ ही मुझे विश्वास दिलाते हुए अपनी पहचान बडे बडे मंत्री एवं अधिकारियों से होना बताया था। दीपक टण्डन उर्फ अम्बेडकर ने मुझे कोल माईन कोरबा में सेक्योरिटी गार्ड एवं कोल ट्रान्सपोर्टिंग का काम दिलाने के नाम पर मुझे वेलकम श्री होटल में विकास कुमार नागले की उपस्थित में जुन 2022 में 31 लाख रू. नगद दिया था।
दीपक टण्डन उर्फ अम्बेडकर से कुछ माह बाद सम्पर्क कर कोयला माईन कोरबा में सेक्योरिटी गार्ड लगाने के सम्बंध में पूछा तो वह अभी बड़े अधिकारियों से चर्चा हो रहा है, जल्दी ही तुम्हें तुम्हारा काम मिल जायेगा। कुछ माह बीत जाने के बाद पुनः सम्पर्क कर दीपक टण्डन के द्वारा टाल मटोल करते रहा। फिर मेरे द्वारा बार बार काम दिलाने के लिये बोलने पर उसके द्वारा 31 लाख रू. का चेक यश बैंक खाता कमांक 004763300001408, चेक क्रमांक 404924 दिनांक 03.08.2022 को दिया।
तब मैनें उक्त चेक के बारे में यश बैंक में जाकर पता किया तब खाते में पर्याप्त राशि नही होना बताया गया। तब मुझे ज्ञात हुआ कि दीपक टण्डन उर्फ अम्बेडकर द्वारा मुझे विश्वास में लेकर मेरे साथ बेईमानी पूर्वक धोखाधड़ी किया।”
मालूम हो कि 13 नवंबर को कोरबा के दीपका थाने में भी दीपक टंडन के खिलाफ कोयला कारोबारी अंकित सिंह ने 27.90 लाख की धाखाधड़ी की शिकायत दर्ज करवाई थी।
नीचे पढ़ें अंकित सिंह द्वारा दीपका थाने में दी शिकायत
”मैं अंकित सिंह पिता महेन्द्र सिंह उम्र 32 साल निवासी वार्ड नंबर 09 दीपका थाना दीपका जिला कोरबा छ.ग. का निवासी हूं कोयले का व्यपारी हूं। दीपक उर्फ अम्बेडकर टंडन द्वारा मेरे पिताजी महेन्द्र सिंह से पूर्व में 27,90,000 हजार की धोखाधडी किया था जिसके संबंध में थाना दीपका में अपराध क्रमांक 160/2020 दर्ज कराया था। तब दीपक टंडन द्वारा हमें विश्वास में लेकर सपथ पत्र में लेकर समझौता करने हेतु 500000 रूपये कुछ दिन बाद देने का वादा करके और बांकी रकम धीरे धीरे लौटाने का निवेदन किया शपथ पत्र लेने के बाद दीपक टंडन द्वारा बैंक में पैसे नही डालने पर हमारे द्वारा कई बार फोन से संपर्क किया गया जिस पर दीपक टंडन द्वारा 20/05/2023 को यस बैंक का 500000 (पांच लाख) का चेक दिया गया।
10-12 दिन बाद बैंक में पता करने पर चेक पहले से ही होल्ड करवाया गया था, जिस पर दीपक टंडन को फोन के माध्यम से अपने पैसा मांगने पर दीपक टंडन द्वारा बताया की 10/07/2024 को न्यायालय कटघोरा में पेशी में आंउगा तब पैसे तुम्हारे बैंक में डाल दूंगा। 10/07/2024 के करीबन शाम 4 बजे दीपक टंडन द्वारा अपने किसी व्यक्ति के माध्यम से मुझे बुधवारी चौक दीपका बुलवाया गया। वहाँ जाने पर दीपक टंडन द्वारा बार बार पैसे मांगता है कहकर मुझे गंदी-गंदी गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर दोबारा पैसे का मांग करोगे तो एसटी/एससी एक्ट में फंसा दूंगा और तुम्हे जानसे मरवा दूंगा की धमकी देने लगा।
आरोपी की धमकी से मैं भयभीत हो गया और अपने पिता महेन्द्र सिंह और अपने साथी गौतम पोर्ते को बताया था। डर के कारण कही शिकायत नही किया था, लेकिन कुछ दिन पहले जब दीपक टंडन को बिलासपुर पुलिस ने गिरफतार किया तो मेरी हिम्मत बढी और आज 13/11/2026 को थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराने आया हूं। अतः थाना प्रभारी से निवेदन है कि दीपक टंडन उर्फ अमबेडकर के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कर उचित कार्रवाई करने कि कृपा करें।”

