CG News: मदिरा प्रेमियों ने दिवाली को बना दिया होली, 5 दिन में 54 करोड़ के शराब गटक गए, पिछले साल का टूटा रिकॉर्ड

रायपुर। 11 नवंबर 2026| दीपावली के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ में मदिरा प्रेमियों ने जमकर शराब की खरीदारी की और खपत के पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। आबकारी विभाग के आंकड़ों और दैनिक मदिरा बिक्री राशि (रुपये में) के आंकड़ों से यह साफ है कि इस वर्ष दीपावली त्योहार के दौरान शराब की बिक्री में बीते वर्ष (2025) की तुलना में रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की गई है।
दीपावली अवधि (05 नवंबर से 09 नवंबर 2026) के दौरान बिक्री के आंकड़ों पर नजर डालते तो त्योहार के मुख्य दिनों (05 नवंबर से 09 नवंबर) के आंकड़े बताते हैं कि हर दिन पिछले साल के मुकाबले भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई:
05 नवंबर 2026
देशी मदिरा: 3,19,06,100 रुपये, स्पिरिट: 49,21,590 रुपये, माल्ट: 8,68,180 रुपये, विदेशी योग (स्पिरिट + माल्ट): 57,89,7720 रुपये, कुल योग (देशी + विदेशी): 8,98,03,820 रुपये
बीते वर्ष (05-11-2025) इसी दिन 9,18,92,150 रुपये की बिक्री हुई थी, जिसके मुकाबले इस दिन 20,88,330 रुपये की कमी (-2.27%) दर्ज की गई।
06 नवंबर 2026 (धनतेरस):
देशी मदिरा: 3,59,05,300 रुपये, स्पिरिट: 53,23,9410 रुपये (5.32 करोड़), माल्ट: 8,610,560 रुपये (86.10 लाख), विदेशी मदिरा: 61,84,9970 रुपये, कुल योग: 9,77,55,270 रुपये
बीते वर्ष (06-11-2025) इसी दिन 8,98,21,510 रुपये की बिक्री हुई थी। इस प्रकार गत वर्ष की तुलना में इस दिन 79,33,760 रुपये की जबरदस्त बढ़ोतरी हुई।
07 नवंबर 2026:
देशी मदिरा: 4,37,34,640 रुपये, स्पिरिट: 6,90,93,100 रुपये, माल्ट: 1,14,47,030 रुपये, विदेशी योग: 8,05,40,130 रुपये
कुल योग: 12,42,74,770 रुपये (12.42 करोड़)
बीते वर्ष इसी तारीख को कुल 11,39,03,400 रुपये की बिक्री हुई थी, यानी इस वर्ष 10% से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई।
08 नवंबर 2026 (नरक चतुर्दशी, दीपावली):
देशी मदिरा: 4,46,43,480 रुपये, स्पिरिट: 6,42,62,790 रुपये, माल्ट: 1,02,01,350 रुपये, विदेशी योग: 7,44,64,140 रुपये
कुल योग: 11,91,07,620 रुपये (11.91 करोड़)
बीते वर्ष इसी दिन 10,84,49,720 रुपये की बिक्री हुई थी, जो यह दर्शाता है कि दिवाली के दिन भी शराब प्रेमियों ने बढ़-चढ़कर खरीदारी की और लगभग 10% की वृद्धि दर्ज की गई।
09 नवंबर 2026 (गोवर्धन पूजा):
देशी मदिरा: 3,93,61,860 रुपये, स्पिरिट: 6,08,84,840 रुपये, माल्ट: 1,48,88,330 रुपये, विदेशी योग: 7,57,73,170 रुपये।
कुल योग: 11,51,35,030 रुपये (11.51 करोड़)
बीते वर्ष (09-11-2025) इसी दिन 10,24,79,610 रुपये की बिक्री हुई थी, जिसके मुकाबले इस बार गोवर्धन पूजा दिन ज्यादा शराब की बिक्री हुई।
वर्ष 2026 (1 से 10 का कुल योग):
देशी मदिरा: 19,55,51,380 रुपये (लगभग 19.55 करोड़)
स्पिरिट: 29,66,96,060 रुपये (लगभग 29.66 करोड़)
माल्ट: 5,38,29,070 रुपये (लगभग 5.38 करोड़)
विदेशी योग (स्पिरिट + माल्ट): 35,05,25,130 रुपये
कुल योग (देशी + विदेशी): 54,60,76,510 रुपये (लगभग 54.60 करोड़ रुपये)
बिक्री का आंकड़ा देखकर अफसर रह गए हैरान!
दीपावली के शुभ अवसर पर (विशेषकर 6 से 9 नवंबर के बीच) मदिरा प्रेमियों द्वारा की गई रिकॉर्ड तोड़ खरीदी के कारण आबकारी विभाग के अफसर भी बिक्री का आंकड़े देखकर हैरान रह गए हैं। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार कुल बिक्री में 10 फीसदी (10%) से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जो अपने आप में एक नया कीर्तिमान है।

