CG Crime News: जंगल में बिलासपुर, बलौदाबाजार और जांजगीर जिले के जुआरियों का अड्डा! कैश, कार और मोटरसाइकिल जब्त

CG Crime News: जंगल में बिलासपुर, बलौदाबाजार और जांजगीर जिले के जुआरियों का अड्डा! कैश, कार और मोटरसाइकिल जब्त

जांजगीर-चांपा। 12 अक्टूबर 2026| जंगलों में लग रहे जुए के फड़ को लेकर पुलिस ने छापामार कार्रवाई की है। जंगल में सजे फड़ के आसपास मोटर साइकिल और कार सहित साइकिलों का रेला लगा हुआ था। पुलिस को देखते हुए जुआरी मौके से भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर 9 जुआरियों को मौके पर ही पकड़ लिया।

जुआरियों से नकदी रकम 47500/₹, घटना स्थल से 11 नग मोटरसाइकिल, 01 ब्रेजा कार, 08 नग मोबाइल एवं 52 पत्ती ताश जब्त

जुआरियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई*

चौकी पंतोरा क्षेत्र के कटरा जंगल में जुआ खेलने की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी। इस दौरान जुआ खेलते पाए गए 09 आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।

 इन जुआरियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

  • दीपक राय 42 वर्ष निवासी मड़वा थाना गिधौरी जिला बलौदा बाजार-भाटापारा
  • रूपचंद रात्रे उम्र 36 साल निवासी देवरी थाना सीपत जिला बिलासपुर
  • संजू कुमार सूर्यवंशी उम्र 28 साल निवासी रसौटा थाना पामगढ़
  • रमेश कुमार कश्यप उम्र 28 साल निवासी झूलन थाना पामगढ़
  • सुरेंद्र लहरे उम्र 26 साल निवासी रसौटा थाना पामगढ़
  • सुनील सिंह ठाकुर उम्र 27 साल निवासी कोटमीसोनार
  • साहिल लहरे उम्र 22 साल निवासी रसौटा थाना पामगढ़
  • मयंक शर्मा उम्र 22 साल निवासी उसलापुर जिला बिलासपुर
  • विशाल सिंह ठाकुर उम्र 24 साल निवासी कोटमीसोनार थाना अकलतरा

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *