CG News: VIDEO: आईपीएस के सामने थाने में जमकर हंगामा! भाजपाई बोले- कैसे उठाकर ले आए, आतंकवादी है क्या

CG News: VIDEO: आईपीएस के सामने थाने में जमकर हंगामा! भाजपाई बोले- कैसे उठाकर ले आए, आतंकवादी है क्या

सरगुजा। 04 अक्टूबर 2026| छत्तीसगढ़ अंबिकापुर के थाने में आईपीएस के सामने आज भाजपाइयों ने जमकर हंगामा किया। मामला कुछ ऐसे हुआ कि एक भाजपा नेता को पुलिस होटल से उठाकर सीधे थाने ले आई। समर्थकों को जानकारी मिलते ही थाना पहुंचे और जमकर हंगामा मचाया। हंगामेबाजी का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है।

थाने में CSP व IPS राहुल बंसल TI की कुर्सी पर बैठे रहे। उसी दौरान एक-एक कर भाजपाई थाना पहुंचने लगे। देखते ही देखते थाना परिसर का माहौल गरमाने लगा। भाजपाइयों के थाना पहुंचने की जानकारी मिलते ही पुलिस के अधिकारी व जवान भी बड़ी संख्या में थाना परिसर पहुंचे। पुलिस वालों ने भाजपा नेता धीरज सिंह को होटल से पकड़कर थाने ले आई थी।

भाजपा कार्यकर्ता थाने पहुंचे और पुलिस अधिकारियों से पूछने लगे कि आखिर इनका कुसूर क्या है। क्यों पकड़कर ले आए। किसकी शिकायत पर थाने लेकर आए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में भाजपाई बोल रहे हैं, कैसे और किस अपराध में पकड़कर सीधे थाने ले आए। आतंकवादी हैं क्या। जो इस तरह का बर्ताव पुलिस कर रही है। भारी हंगामेबाजी के बीच भाजपाइयों ने धीरज सिंह को थाने से लेकर गए।

यूट्यूबर थाने में बैठी रही

हंगामेबाजी के बीच यूट्यूबर आकांक्षा टोप्पो थाने में बैठे रही और धीरज सिंह के खिलाफ एफआईआर की मांग करती रही।

जानिए कैसे हुआ विवाद

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आंकाक्षा टोप्पो वीडियो बना रही थी, इसी बीच धीरज सिंह का उनसे सामना हो गया। धीरज सिंह वहां से निकल रहे थे। धीरज को देखते ही आकांक्षा डर गई और भागते हुए एक होटल में चली गई। जानकारी के अनुसार वहां से उसने एसपी को फोन कर दिया। किसी तरह की अनहोनी को रोकने के लिए पुलिस ने संबंधित थाने के अफसर को एक्शन लेने कहा। पुलिस वाले होटल पहुंचे और बिना पूछताछ धीरज को उठाकर सीधे थाने ले आए।

इस बात की जानकारी समर्थकों को लगी और सीधे थाने पहुंचकर, बिना किसी अपराध के थाने लेकर आने को लेकर जमकर हंगामा मचाया।

देखें वीडियो 



admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *