CG Crime News: हाथी की मौत और शिकारियों की करतूत: डेढ़ किलोमीटर तक बिछाया था बिजली तार, दौड़ रहा था करंट, 6 गिरफ्तार…

CG Crime News: हाथी की मौत और शिकारियों की करतूत: डेढ़ किलोमीटर तक बिछाया था बिजली तार, दौड़ रहा था करंट, 6 गिरफ्तार…

जशपुरनगर। 26 सितंबर 2026| छत्तीसगढ़ जशपुर जिले के दुलदुला वन परिक्षेत्र के ग्राम ढोढ़ीआसरा के पास जंगली हाथी की मौत को लेकर इस अंदाज में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। वन्यजीवों के शिकार के लिए बिछाए गए बिजली तार में प्रवाहित करंट की चपेट में आने से हाथी मौत हो गई।

जंगल से लेकर खेत तक तकरीबन डेढ़ किलोमीटर तक बिजली तार का जाल बिछाया गया था। तार बिछाने के बाद इसे बिजली खंभे से जोड़ दिया था। शिकार के लिए बिछाए गए करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से हाथी की मौत की आशंका वन विभाग के अफसर जता रहे हैं।

बहरहाल वन्यजीवों के शिकार के लिए बिछाए गए करंट प्रवाहित तार के मामले में वन विभाग ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में संगठित गिरोह के शामिल होने की जानकारी विभाग को मिली है।

जानिए घटना कैसे घटी थी?

24 सितंबर की सुबह करीब 8:30 बजे वन विभाग को ढोढ़ीआसरा के पास जंगल में हाथी के मृत पड़े होने की सूचना मिली थी। टीम ने मौके पर पहुंचकर क्षेत्र को सुरक्षित किया और जांच शुरू की। डॉग स्क्वॉड की मदद से जंगल, खेत और नाले के आसपास तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान जंगल और खेत की सीमा पर करीब डेढ़ किलोमीटर तक बिजली तार बिछाने के निशान मिले।

वन विभाग ने संदिग्धों के तीन मकानों की तलाशी लेकर बिजली के तार, जले हुए तार, विद्युत उपकरण, शिकार के फंदे समेत अन्य सामान बरामद किया। जंगल में करीब एक किलोमीटर दूर नाले के पास छिपाकर रखा बिजली का तार भी जब्त किया गया। पोहनारी गांव के सिलिदर और रूपेश से पूछताछ के बाद मिले साक्ष्यों के आधार पर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *