स्कूल बंद ब्रेकिंग: बारिश के चलते कल छत्तीसगढ़ के सारे स्कूल बंद रहेंगे, CM विष्णुदेव ने ट्वीट कर किया ऐलान

स्कूल बंद ब्रेकिंग: बारिश के चलते कल छत्तीसगढ़ के सारे स्कूल बंद रहेंगे, CM विष्णुदेव ने ट्वीट कर किया ऐलान

रायपुर। छत्तीसगढ़ में हो रही भारी बारिश को देखते हुए शनिवार को स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ट्वीट कर जानकारी दी है। छत्तीसगढ़ में हो रही भारी बारिश को देखते हुए छात्रों की सुरक्षा सर्वोपरि रखते हुए कल (26 सितंबर) को सभी शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।अभिभावक बच्चों को घर पर ही रखें। सभी से अनुरोध है कि सतर्क रहें और अनावश्यक यात्रा से बचें।

शिक्षक संघ ने जताया आभार

प्रदेश में भारी बारिश के खतरे को देखते हुए 26 सितंबर को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित करने पर शालेय शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त किया है। संघ ने इस निर्णय को बच्चों की सुरक्षा के प्रति अत्यंत संवेदनशील और सराहनीय कदम बताया है।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *