CG: इंस्ट्राग्राम पर दोस्ती, युवक ने किया दुष्कर्म, दूसरे आरोपी ने भी झांसा देकर किया अनाचार…

CG: जंजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों ने युवती को झांसा देकर उसे अपने हवस का शिकार बनाया। पहले युवक ने इंस्टाग्राम पर दोस्ती की और फिर बहला फुसलाकर भगा ले गया, जहां पर उसके साथ दुष्कर्म भी किया। इसके बाद दूसरे आरोपी ने भी शादी का झांसा देकर युवती के साथ अनाचार किया।
जानिए पूरा मामला
पीड़िता ने 15 सितम्बर को 11 बजे दुकान जाने के लिए घर से निकली थी। दुकान जाते समय ईशु नाम के युवक, जिससे उसकी पहचान इंस्टाग्राम से हुई थी। आरोपी द्वारा बहला फुसलाकर कर बिलासपुर, फिर दुर्ग और उसके बाद धमधा ले गया। यहाँ पर उसके द्वारा अनाचार किया गया। बाद में अगले दिन धमधा क्षेत्र में काम करने वाले दूसरे आरोपी साहिल ने शादी का झांसा देकर सुनसान जगह पर ले जाकर अनाचार किया। पीड़िता किसी तरह घटना की सूचना धमधा पुलिस को दी। इधर,परिजनों ने पीड़िता को सुरक्षित घर लाये।
पुलिस की कार्रवाई
प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर जाँच में लिया गया। थाना चांपा पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए सायबर तकनीकी के आधार पर आरोपियों को पकड़ा गया। आरोपियों से पूछताछ करने पर अपराध करना स्वीकार किये, जिन्हें गिरफ्तार कर दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। इस कार्रवाई में निरीक्षक कमलेश कुमार सेन्डे थाना प्रभारी चांपा व थाना स्टाफ का योगदान रहा।
गिरफ्तार आरोपियों का नाम
01. इन्द्रजीत ठाकुर उर्फ ईशु निवासी पेंड्रावन थाना धमधा जिला दुर्ग (इंस्टाग्राम से संपर्क कर भगाने वाला)
02. साहिल लहरी उर्फ सालू निवासी डुमरीकला थाना ढेलकाडीह जिला राजनंदगांव (शादी का झांसा देकर अनाचार करने वाला)

