Sarweshvari Samooh: धूमधाम से मना श्री सर्वेश्वरी समूह का 66वां स्थापना दिवस, महाराजा कमलचंद भंजदेव ने की शिरकत, भक्ति भाव से की पूजा-अर्चना

Sarweshvari Samooh: धूमधाम से मना श्री सर्वेश्वरी समूह का 66वां स्थापना दिवस, महाराजा कमलचंद भंजदेव ने की शिरकत, भक्ति भाव से की पूजा-अर्चना

Sarweshvari Samooh: जगदलपुर। श्री सर्वेश्वरी समूह के 66वें स्थापना दिवस के अवसर पर मंगलवार को जगदलपुर के नियानार सुंडीपारा स्थित श्री सर्वेश्वरी समूह अघोर आश्रम में श्रद्धा, आध्यात्मिकता और उल्लास का माहौल रहा। स्थापना दिवस समारोह में बड़ी संख्या में साधक एवं श्रद्धालु शामिल हुए। इस अवसर पर उल्लेखनीय यह रहा कि बस्तर महाराजा कमलचंद भंजदेव भी स्थापना दिवस समारोह में शिरकत करने आश्रम पहुंचे। महाराजा कमलचंद भंजदेव ने श्री सर्वेश्वरी समूह विश्व अघोर परिषद ट्रस्ट आश्रम, नियानार पहुंचकर बाबा कीनाराम, अघोरेश्वर महाप्रभु भगवाना राम एवं गुरुपद संभव राम बाबा जी का पूजन-दर्शन किए।

महाराजा के पहली बार आश्रम पहुंचने पर साधक परिवार एवं श्रद्धालुओं में उत्साह और प्रसन्नता देखने को मिली। आश्रम परिसर में स्थापना दिवस के अवसर पर भक्ति, सेवा, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना से जुड़े विभिन्न आयोजन किए गए।

पूरे परिसर में श्रद्धा और भक्ति का वातावरण बना रहा। उपस्थित श्रद्धालुओं ने इस आयोजन को आध्यात्मिक रूप से विशेष अवसर बताते हुए महाराजा के प्रथम आगमन को स्थापना दिवस समारोह की अविस्मरणीय स्मृति बताया।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *