रायपुरः पुलिस की गाड़ी से चोरी, जवान संभाल रहे थे ट्रैफिक व्यवस्था, तभी चोरों ने खुलेआम पेट्रोलिंग वाहन से की चोरी

Raipur Viral Video: रायपुर। राजधानी रायपुर में अपराधियों और चोरों के हौसले वाकई में काफी बुलंद हो चुके हैं… अब आम जनता के साथ-साथ कानून व्यवस्था बनाए रखने वाली पुलिस को भी निशाना बनाने से नहीं चूक रहे हैं… सोशल मीडिया पर चोरों का एक ऐसा ही वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवक पेट्रोलिंग गाड़ी से सामान चोरी करते दिख रहे हैं। ट्रैफिक संभालने ऊपरी पुलिस के जवानों की पेट्रोलिंग गाड़ी से तीन युवक सामान चोरी करते दिख रहे हैं। बताया जा रहा हैं कि युवकों ने नगदी और कुछ सामानों की चोरी की।
जानिए पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, वायरल वीडियो आजाद चौक थाना क्षेत्र के साईं मंदिर के सामने का है। 10 सितंबर की रात 11 बजे आजाद चौक थाना की पेट्रोलिंग पुलिस वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर ट्रैफिक व्यवस्था संभाल रही थी। इसी बीच पांच युवक पेट्रोलिंग वाहन के सामने में खड़े होकर खुलेआम वाहन के अंदर से सामान निकाल कर वहां से फरार हो गए।
बताया जा रहा हैं कि आरोपियों ने पेट्रोलिंग वाहन के अंदर से नगदी और कुछ सामान की चोरी की। घटना का सीसीटीवी सामने आने के बाद अब पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। नीचे देखें वायरल वीडियो…

