CG ट्रांसफर न्यूजः स्कूल शिक्षा विभाग में एक और ट्रांसफर लिस्ट फायनल स्टेज में, पढ़िये किस लेवल पर होंगे तबादले

CG ट्रांसफर न्यूजः स्कूल शिक्षा विभाग में एक और ट्रांसफर लिस्ट फायनल स्टेज में, पढ़िये किस लेवल पर होंगे तबादले

रायपुर। 31 अगस्त 2026| महीना भर पहले स्कूल शिक्षा विभाग में 700 शिक्षकों के ट्रांसफर की बड़ी लिस्ट निकली थी। दिसंबर 2023 में बीजेपी की सरकार बनने के बाद शिक्षकों की वह सबसे बड़ी ट्रांसफर लिस्ट थी। उससे पहले अधिक-से-अधिक 100-200 ट्रांसफर होते रहे। मगर पिछले महीने जुलाई में स्कूल शिक्षा विभाग ने बड़ी लिस्ट जारी कर दी। उसके बाद पिछले सप्ताह 126 शिक्षकों के ट्रांसफर और हुए। इसमेें आपसी सहमति वाले शिक्षक रहे। याने एक-दूसरे के स्कूलों में आपसी सहमति से ट्रांसफर चाहने वाले।

अब पता चला है, स्कूल शिक्षा विभाग अब शिक्षकों के बाद जिला शिक्षा अधिकारी और ब्लॉक शिक्षा अधिकारी की एक लिस्ट निकालने जा रहा है। स्कूल शिक्षा विभाग के सूत्रों ने एनपीजी न्यूज को बताया कि विभागीय मंत्री गजेंद्र यादव के अनुमोदन के बाद समन्वय में फाइल भेजी गई थी। बताते हैंं, समन्वय से ट्रांसफर का अनुमोदन हो गया है, ऐसी जानकारी मिल रहा है। वैसे भरोसेमंद सूत्रो का कहना है कि लिस्ट आजकल में नहीं, मगर इस हफ्ते किसी भी दिन आ सकती है।

डीईओ और बीईओ में चार जिलों के जिला शिक्षा अधिकारी बदलेंगे या पोस्ट होंगे। बता दें, सूरजपुर में दो महीने से डीईओ का पद खाली है। चांपा के डीईओ को सूरजपुर भेजने की चर्चाएं हैं, तो एक बीईओ का नाम बिलासपुर डीईओ बनने के लिए चल रहा है। बलौदा बाजार में भी नए डीईओ पोस्ट हो सकते हैं। चार जिलों के डीईओ के अलावे आठ-नौ विकासखंडों में नए ब्लॉक एजुकेशन अफसर भी इधर-से-उधर किए जाएंगे।

स्कूल शिक्षा विभाग शिक्षा की गुणवता के लिए रिफार्म की दिशा में अनेक कदम उठा रहा है। इसी संदर्भ में ट्रांसफर के लिए अप्लाई पॉलिसी भी बदली जा रही है। ट्रांसफर के लिए अब ऑनलाइन आवेदन करना होगा। जल्द ही इसके लिए डीपीआई व्यापक दिशा-निर्देश जारी किया जाएगा। स्कूलों में इससे पहले ऑनलाइन अटेंडेंस का काम प्रारंभ हो गया है। वीएसके ऐप से शिक्षक ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कर रहे हैं। हालांकि, प्रारंभ में शिक्षकों की तरफ से छुटपुट विरोध हुआ मगर अब सभी शिक्षक इसे फॉलो कर रहे हैं। स्कूल शिक्षा विभाग की ये बड़ी उपलब्धि है। इससे पहले भी कई बार स्कूलों में ऑनलाइन अटेंडेंस का प्रयास किया गया, मगर कोशिश कामयाब नहीं हो पाई।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *