CG News: ये तो गजब हो गया: पुल के नीचे ह्यूम पाइप में मिला नवजात, रोने की आवाज सुनकर पुलिस को दी सूचना

CG News: ये तो गजब हो गया: पुल के नीचे ह्यूम पाइप में मिला नवजात, रोने की आवाज सुनकर पुलिस को दी सूचना

बिलासपुर। 23 अगस्त 2026| छत्तीसगढ़ बिलासपुर के रतनपुर लालपुर मोड़ स्थित पुल के नीचे शनिवार सुबह ह्यूम पाइप के बीच एक नवजात लावारिस हालत में मिला। मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने बच्चे के रोने की आवाज सुनी तो तत्काल डायल 112 और रतनपुर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंदगी और झाड़ियों के बीच पड़े नवजात को बाहर निकाला और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

नवजात के रोने की आवाज सुनकर लोगों ने दी पुलिस को सूचना

सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान स्थानीय लोगों को पुल के नीचे से बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। लोगों ने आसपास तलाश की तो ह्यूम पाइप के बीच नवजात मिला। सूचना मिलते ही पुलिस की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला।

इसके बाद नवजात को रतनपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। शुरुआती जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे बिलासपुर के सिम्स अस्पताल रेफर कर दिया।

हालत स्थिर, खतरे से बाहर

डॉक्टरों के अनुसार नवजात की हालत फिलहाल स्थिर है और वह खतरे से बाहर बताया जा रहा है। अस्पताल में बच्चे की निगरानी की जा रही है।

CCTV और प्रसव रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस

रतनपुर पुलिस ने अज्ञात माता-पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि नवजात को वहां कौन और किस वाहन से छोड़कर गया।

पुलिस आसपास के स्वास्थ्य केंद्रों, निजी नर्सिंग होम और मितानिनों से पिछले कुछ दिनों में हुए प्रसव का रिकॉर्ड भी जुटा रही है। इसके आधार पर बच्चे के माता-पिता तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *