Chhattisgarh Anjaneya University: आंजनेय यूनिवर्सिटी दीक्षारंभ समारोह 2026: नए सपनों, नए संकल्पों और नए सफर का उत्साहपूर्ण आगाज़

Chhattisgarh Anjaneya University: आंजनेय यूनिवर्सिटी दीक्षारंभ समारोह 2026: नए सपनों, नए संकल्पों और नए सफर का उत्साहपूर्ण आगाज़

Chhattisgarh Anjaneya University: रायपुर 4 अगस्त 2026। आंजनेय विश्वविद्यालय परिसर में नए विद्यार्थियों के उत्साह, उमंग और सपनों से सराबोर नजर आया, जब विश्वविद्यालय में “दीक्षारंभ समारोह (Orientation Day 2026)” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न संकायों में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें विश्वविद्यालय परिवार का अभिन्न सदस्य बनने पर शुभकामनाएँ दी गईं।

सुबह 9:30 बजे से प्रारंभ हुए इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल विश्वविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था से परिचित कराना ही नहीं, बल्कि उन्हें एक ऐसे सकारात्मक वातावरण से जोड़ना था, जहाँ वे आत्मविश्वास के साथ अपने नए शैक्षणिक जीवन की शुरुआत कर सकें। पूरे परिसर में विद्यार्थियों के चेहरे पर नए मित्रों से मिलने, शिक्षकों से परिचय प्राप्त करने और अपने भविष्य को लेकर उत्साह स्पष्ट दिखाई दे रहा था।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों, अत्याधुनिक अधोसंरचना, पुस्तकालय, प्रयोगशालाओं, छात्र गतिविधियों, क्लबों तथा छात्र सहायता सेवाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। चांसलर अभिषेक अग्रवाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आंजनेय विश्वविद्यालय भविष्य की शिक्षा को ध्यान में रखकर प्रत्येक पाठ्यक्रम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का समावेश कर रहा है। शीघ्र ही विश्वविद्यालय में अत्याधुनिक AI Lab की स्थापना होगी, जहाँ विद्यार्थी नई तकनीकों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त कर वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए खुद को तैयार करेंगे।

कुलपति डॉ टी रामाराव ने अपने संबोधन में कहा कि विश्वविद्यालय जीवन मूल्यों, नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व और व्यावसायिक उत्कृष्टता का निर्माण करने वाला एक सशक्त मंच है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि शिक्षण के साथ-साथ खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों, नवाचार, शोध एवं सामाजिक सहभागिता में भी सक्रिय भूमिका निभाएँ।

इस अवसर पर महानिदेशक डॉ बीसी जैन, डायरेक्टर डॉ जयेंद्र नारंग, डायरेक्टर एकेडमिक डॉ संध्या वर्मा, कुलसचिव डॉ रुपाली चौधरी, डायरेक्टर फिल्म मेकिंग भगवान तिवारी सहित समस्त प्राध्यापक एवं बड़ी संख्या में नए विद्यार्थी उपस्थित रहे।

संवाद को और ज्यादा प्रभावी बनाने के लिए चांसलर ने नए विद्यार्थियों से प्रश्न पूछें –

1. प्रश्न: स्कूल से निकलकर पहली बार विश्वविद्यालय आते समय मन में घबराहट थी या खुशी?

उत्तर: “शुरुआत में थोड़ी घबराहट थी, लेकिन विश्वविद्यालय का आत्मीय स्वागत, नया वातावरण और नए मित्र देखकर आत्मविश्वास बढ़ गया।”

2. प्रश्न: क्या यहाँ कोई ऐसा विद्यार्थी है जो विवाहित हो?

उत्तर: डी-फार्म की छात्रा रजनी वर्मा ने कहा कि परिवार की जिम्मेदारियों के साथ उच्च शिक्षा प्राप्त कर आत्मनिर्भर बनना और समाज के लिए प्रेरणा बनना मेरा उद्देश्य है।

3. प्रश्न: पढ़ाई पूरी करने के बाद जॉब करना चाहते हैं या जॉब देने वाले बनना चाहते हैं?

उत्तर: विद्यार्थियों के समूह ने कहा कि हम केवल नौकरी पाने वाले नहीं, बल्कि नई सोच, नए स्टार्टअप और रोजगार सृजन के माध्यम से अवसर देने वाले बनना चाहते हैं।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *