दोस्त ने दोस्त को जिंदा जलाकर मार डाला, पार्टी के बहाने बुलाया, फिर पेट्रोल डालकर लगा दी आग

दोस्त ने दोस्त को जिंदा जलाकर मार डाला, पार्टी के बहाने बुलाया, फिर पेट्रोल डालकर लगा दी आग

इमेज- इंटरनेट 

Raipur Crime News

Raipur Crime News: 20 जुलाई 2026, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आयी है. मामूली सी विवाद के बाद युवकों ने अपने दोस्त की जलाकर हत्या कर दी. उन्होंने पहले शराब पार्टी का बहाना बनाकर दोस्त को बुलाया और फिर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई. 

क्या है पूरा मामला 

मामल सरस्वती नगर थाना क्षेत्र का है. वारदात 12 जुलाई की शाम सुयश अस्पताल के पीछे हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास खाली मैदान में हुई है. मृतक की पहचान 22 साल के मोहम्मद शाकिब के रूप में हुई है. जबकि, आरोपी दोस्त सोनू (18) है जो रामसागर पारा का रहने वाला है. 

शराब पार्टी का बहाना बनाकर दोस्त को बुलाया 

जानकारी के अनुसार, शाकिब और सोनू स्कूल के दोस्त हैं. दोनों के बीच बहुत पहले गाड़ी की बात पर झगड़ा हुआ था. दोनों की बातचीत भी बंद थी. सोनू इस बात को लेकर खुंडस रखता था. वारदात वाले दिन सोनू शराब पार्टी का बहाना बनाकर शाकिब को अपने साथ ले गया. 

 पेट्रोल डाल कर ज़िंदा जलाया 

इस दौरान दोनों में विवाद हुआ था. जिसके बाद गुस्से में सोनू स्कूटी पर बैठे हुए शाकिब पर पेट्रोल डाल दिया और आग आग लगा दी. वह चीखने चिल्लाने लगा. जैसे ही इसकी सूचना पुलिस को मिली वो मौके पर पहुंची और शाकिब को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया. जहाँ 7 दिन तक इलाज चलने के बाद उसकी मौत हो गई. 

पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुटी 

पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुट गयी है. आरोपियों की तलाश की जा रही है. जल्द ही वारदात में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. 

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *