CG Crime News: कांग्रेस नेता की हत्या के लिए 10 लाख की सुपारी देने वाला निकला गांजा तस्कर,दो आरोपी गिरफ्तार, दो फरार

CG Crime News: कांग्रेस नेता की हत्या के लिए 10 लाख की सुपारी देने वाला निकला गांजा तस्कर,दो आरोपी गिरफ्तार, दो फरार

इमेज- इंटरनेट 

Kanpur Crime News

बिलासपुर। 19 जुलाई 2026| मार्निंग वॉक के दौरान कांग्रेस नेता की हत्या की साजिश रचने वाला और इसके लिए 10 लाख की सुपारी देने वाला गांजा तस्कर निकला। पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, मास्टर माइंड सहित दो आराेपी अब भी पुलिस पकड़ से दूर है।

रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता श्याम कश्यप पर जानलेवा हमला करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस की पूछताछ में सामने आया है, आरोपी हमलावरों को हत्या के लिए 5-5 लाख रुपए की सुपारी देने का लालच दिया गया था। पुलिस ने एक आरोपी और एक अपचारी बालक को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या की साजिशकर्ता मुख्य आरोपी और उसका साथी फरार है।

हमले में गंभीर रूप से घायल कांग्रेस नेता के बेटे शिशिर कश्यप ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, बताया था, चार जुलाई की सुबह उसके पिता श्याम कश्यप मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इसी दौरान रेलवे अस्पताल के पास तीन नकाबपोश बदमाशों ने डंडे से उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया और फरार हो गए। मामले में एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर तारबाहर पुलिस और एसीसीयू की टीम ने सीसीटीवी फुटेज व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल बाइक सीजी 31 सी 1957 के नंबर से आरोपियों की पहचान की।

दीपक ने इशारा कर बताया इसे मारना है

पकड़े गए आरोपी नितिन टेकाम (21) और अपचारी बालक ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि गौरेला-पेंड्रा निवासी दीपक तिवारी ने बिलासपुर के एक व्यक्ति की हत्या के लिए उन्हें 5-5 लाख रुपए देने का लालच दिया था। घटना के दिन दीपक मौके पर मौजूद था। उसका इशारा करते ही दोनों ने श्याम कश्यप पर डंडे से जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपियों से हमले में इस्तेमाल डंडा, बाइक और मोबाइल जब्त किया है। मामले में साजिश और हत्या के प्रयास की धाराएं 61(2), 109 व 55 बीएनएस जोड़ी गई हैं। आरोपी नितिन को जेल भेज दिया है। अपचारी बालक को बाल न्यायालय में पेश किया गया। मुख्य आरोपी दीपक तिवारी और साहिल सोनकर अब भी फरार है।

सुपारी देने वाला गांजा तस्कर, कई बार जा चुका है जेल

कांग्रेस नेता की हत्या की सुपारी देने वाला दीपक तिवारी जीपीएम जिले में गांजा तस्करी के मामलों में कई बार जेल जा चुका है। दो दिन पहले डिस्चार्ज होकर बिलासपुर पहुंचे कांग्रेस नेता श्याम कश्यप ने बताया कि उनका और उनके बेटे शिशिर कश्यप का नवीन पटेल और गिरीश पांडेय से करीब डेढ़ साल से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इसी विवाद के चलते बदला लेने हमला कराया गया। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *